मेरठ में मां के निधन के बाद लेखपाल बेटे की भी मौत, दो दिन में दो अर्थियां; सदमे में बिगड़ी थी तबीयत
मेरठ के सरधना में मां के अंतिम संस्कार के बाद लौटे बेटे की तबीयत बिगड़ी और अगले ही दिन उसकी ...और पढ़ें

HighLights
मां टीला देवी का सरधना में निधन, परिवार में शोक।
अंतिम संस्कार के बाद लेखपाल बेटे सोनू की तबीयत बिगड़ी।
मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान सोनू की भी मौत।
जागरण संवाददाता, मेरठ। सरधना में स्थित सासियान कालोनी में मां की के अंतिम संस्कार कर घर लौटे जवान बेटे की तबीयत खराब हो गई। स्वजन ने उसको मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार की दोपहर को उसकी मौत हो गई। दो दिन में मां बेटे की मौत से स्वजन मे कोहराम मच गया। स्वजन को रो-रो कर बुरा हाल है। रविवार देर शाम शव गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
यह है पूरी घटना
जानकारी के अनुसार सरधना की सासियान कलोनी में रामपाल सिंह का परिवार रहता है। रामपाल सिंह की 80 वर्षीय पत्नी टीला लंबे समय से बीमार चल रही थी। शनिवार को उनका टीला की निधन हो गया।
स्वजन ने शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। मां की मौत की सूचना पर बिजनौर तहसील में तैनात लेखपाल बेटा सोनू (32) भी पहुंच गया। शव यात्रा में शामिल होने के बाद शाम को जैसे ही साेनू घर पर लाैटा तो उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई।
स्वजन ने आनन-फानन में साेनू को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार दोपहर 12 बजे चिकित्सकों ने साेनू को मृत घोषित कर दिया। अचानक मां बेटे की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। जिस घर में एक दिन पहले मां की मौत का मातम था, वहां बेटे की मौत की खबर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।
परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रविवार देर शाम घर पहुंचे शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। मां-बेटे की एक के बाद एक मौत से पूरी कालोनी में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती की दौड़ में बुझा घर का इकलौता चिराग, 10 दिन पहले पास की थी लिखित परीक्षा, परिवार में छाया मातम
यह भी पढ़ें- बुझ गया घर का इकलौता चिराग, जिम की एनिवर्सरी की पार्टी में बेंगलुरु के ट्रेनर की पीट-पीटकर हत्या
