Move to Jagran APP

संयुक्त व्यापार संघ : नवीन गुप्ता ने जुलूस के साथ किया नामांकन Meerut News

गुरुवार को संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया। नामांकन से पहले नवीन गुप्ता ने बेगमपुल जीआईसी के पास से जुलूस निकाला।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 11:56 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 11:56 AM (IST)
संयुक्त व्यापार संघ : नवीन गुप्ता ने जुलूस के साथ किया नामांकन Meerut News
संयुक्त व्यापार संघ : नवीन गुप्ता ने जुलूस के साथ किया नामांकन Meerut News

मेरठ, जेएनएन। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने जोरों शोरों के साथ गुरुवार को नामांकन किया। वह सैकड़ों व्यापारियों के साथ जुलूस की शक्ल में अपार चैंबर स्थित संयुक्त व्यापार संघ कार्यालय पहुंचे और नामांकन किया। चुनाव मैदान में उतरने के लिए 69 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। जिसमें से गुरुवार को केवल 38 ने ही नामांकन किया।

loksabha election banner

अरुण वशिष्ठ पैनल ने नहीं किया नामांकन

नामांकन में खास बात यह रही कि अरुण वशिष्ठ पैनल समेत किसी मुख्य पैनल ने नामांकन नहीं किया। माना जा रहा था कि नवीन गुप्ता को मैदान में चुनौती देने के लिए कई सक्रिय हो गए। लेकिन गुरुवार को दोपहर तीन बजे से शाम छ बजे तक केवल 38 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिसमें नवीन गुप्ता के अलावा रुपक कुमार अग्रवाल ने नामांकन किया है। रुपक अग्रवाल व्यापारी नेताओं में कोई चर्चित चेहरा नहीं है।

नवीन गुप्‍ता के सामने कोई नहीं

चुनाव अधिकारी गिरीश अग्रवाल, महेश सिंघल व मनोज अग्रवाल ने नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराया। गुरुवार को 69 में से 38 नामांकन दाखिल हुए हैं। नवीन गुप्ता के विरोध में कोई पैनल मैदान में नहीं खड़ा हुआ है। व्यक्तिगत तौर पर इक्का दुक्का पहुंचे। वहीं, पीएल शर्मा रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय गोयल ने महामंत्री व उपाध्यक्ष का पर्चा भरा है। वह निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव में उतरे हैं।

हनुमान मंदिर पर लिया आशीर्वाद

नामांकन से पहले नवीन गुप्ता ने बेगमपुल जीआईसी के पास से जुलूस निकाला। करीब 300 से अधिक व्यापारियों के साथ वह इव्ज चौराहा से होते हुए बुढ़ाना गेट स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह अपार चैंबर में नामांकन करने पहुंची।

इन्‍होंने किया नामांकन

अध्यक्ष पद - नवीन कुमार गुप्ता, रुपक कुमार अग्रवाल

उपाध्यक्ष पद - संजय गोयल, गौरव शर्मा, विजय आनंद अग्रवाल, अमन गुप्ता, संजीव रस्तोगी, संजय जैन, नीरज मित्तल, उज्जवल अरोड़ा

महामंत्री पद - संजय जैन, सतीश चंद्र जैन, अमन गुप्ता, संजय गोयल

संगठन मंत्री पद - आशु रस्तोगी

कोषाध्यक्ष पद - सतीश चंद्र जैन, संजय जैन, संजीव रस्तोगी, अमन गुप्ता

मंत्री पद - मनीष शर्मा, तिलक नारंग, विकास गिरधर, उज्जवल अरोड़ा, सुधांशु पाराशर, अंकुर गोयल, उमेश अग्रवाल शारदा, अमन गुप्ता, अजय गुप्ता, गौरव शर्मा, राजेश सिंघल, अनुज सिंघल, संदीप गोयल, लल्लू मक्कड़, विजय आनंद अग्रवाल, तरुण गोयल, सुमित गोयल, विपुल सिंघल, रजत कुमार। 

वशिष्ठ पैनल ने की बैठक आमसभा बुलाने को कहा

रेलवे रोड स्थित होटल में गुरुवार को अरुण वशिष्ठ गुट के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें 50 से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल के मार्गदर्शन में भावी रणनीति तैयार की जाएगी। लगभग 350 सदस्यों से शुल्क जमा किया जा चुका है। दस दिन के अंतराल में व्यापारियों की आम सभा की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें एक व्यापारी एक वोट और फर्जी संस्थाओं को समाप्त करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह समिति संयुक्त व्यापार संघ के संविधान में बदलावों का मसौदा तैयार करेगी। बैठक में सरदार दलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.