Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akhilesh Yadav In Meerut: 'भाजपा 2014 में आई थी, 2024 में हम रवाना करेंगे, गठबंधन से BJP बुरी तरह से घबराई'

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 03:44 PM (IST)

    Akhilesh Yadav In Meerut भाजपा 2014 में आई थी 2024 में हम रवाना करेंगे। करीब 4 मिनट के संबोधन के बाद अखिलेश यादव जनसभा स्थल से रवाना हो गए। उधर अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले जहां जनसभा स्थल की दीवार गिर गई और कुछ लोग चोटिल हो गए वही रवाना होने के दौरान मंच भी खिसक गया और के लोग गिरने से बचें।

    Hero Image
    Akhilesh Yadav In Meerut: भाजपा 2014 में आई थी, 2024 में हम रवाना करेंगे: अखिलेश यादव

    मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ जिले में सरधना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में सपा के पूर्व मंत्री रहे फारूख हसन की बहन की शादी में बुधवार को पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार 2014 में देश में आई थी, अब 2024 में हमें इसे रवाना करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन से भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है और उन्हें इंडिया नाम से भी दिक्कत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा कर रही वोट बैंक की राजनीति

    पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हर एक देशवासी चाहता कि 'इंडिया' जीते लेकिन भाजपा नहीं चाहती कि इंडिया जीते। मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना भी भाजपा की वोट बैंक की राजनीति के कारण ही हुई है। वहां की सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से भाजपा प्रदेश में आइ तब से महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बाद करने का कार्य किया है। अपने संबोधन के दौरान प्रदेश सरकार के बहाने

    यूपी की पुलिस पर भी कसा तंज

    अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुलिस की डायल 100 का नंबर बदलकर 112 कर दिया है। नंबर बदलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस के रेट भी बढ़ गए हैं। हालांकि अखिलेश यादव के इतना कहते ही उनके पीछे मंच पर खड़े सिवालखास से विधायक गुलाम मोहम्मद ने आगे बोलने से रोक दिया।

    comedy show banner