Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut News: समाजवादी पार्टी और रालोद मिलकर लड़ेंगे नगर निकाय चुनाव, असमंजस की स्थिति को किया दूर

    By Prem Dutt BhattEdited By:
    Updated: Fri, 02 Sep 2022 08:00 AM (IST)

    Samajwadi Party News निकाय चुनाव पर्यवेक्षक टीम के सदस्य सुनील रोहटा बोले प्रदेश अध्यक्ष का बयान गलत समझा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्पष्ट दोनों दल तैयारी अलग-अलग कर रहे लेकिन चुनाव लड़ेंगे साथ। यह भी बताया गया कि दोनों दल साथ-साथ ही हैं।

    Hero Image
    nagar nigam chunav नगर निगम के चुनाव सपा और रालोद मिलकर लड़ेंगे।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। सपा व राष्ट्रीय लोकदल जिस तरह से विधानसभा चुनाव -2022 गठबंधन में लड़े थे उसी तरह से नगर निकाय चुनाव भी साथ लड़ेंगे। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष के बयान से तीन दिन तक भ्रम रहने व गठबंधन में असमंजस की स्थिति पैदा होने के बाद गुरुवार को पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भ्रम की स्थिति उत्पन्न

    रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक व पार्टी की तरफ से नगर निकाय चुनाव के लिए गठित पर्यवेक्षकों की टीम के सदस्य सुनील रोहटा ने विज्ञप्ति जारी करके यह स्पष्ट किया है कि नगर निकाय चुनाव सपा व रालोद मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने हाल ही में बयान दिया था जिसको लेकर दोनों पार्टियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

    दोनों दल साथ-साथ

    अब वह पार्टी की तरफ स्पष्ट कर रहे हैं कि दोनों दल साथ हैं और साथ ही चुनाव लड़ेंगे। रालोद की पंद्रह पर्यवेक्षकों की टीम भले ही प्रत्याशी चयन एवं अन्य चुनावी रणनीति को लेकर रिपोर्ट तैयार कर रही है। लेकिन समय आने पर साझी रणनीति की घोषणा होगी। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय से बात की गई।

    दलों का गठबंधन

    उन्होंने कहा कि उनके बयान को ठीक से नहीं समझा गया। उनके कहने का आशय यह था कि दोनों दल चुनाव की तैयारी अभी अलग-अलग कर रहे हैं लेकिन समय आने पर चुनाव मिलकर लड़ेंगे। दोनों दलों का गठबंधन है।