सहारनपुर की बेटी समीक्षा सक्सेना का राष्ट्रीय हाकी कैंप में चयन, जिले ऐसी दूसरी हाकी खिलाड़ी बनीं
सहारनपुर की बेटी समीक्षा का राष्ट्रीय हाकी कैंप में चयन 17 जनवरी से बंगलुरु में होगा यह हाकी कैंप। इससे पहले महिला चौधरी का हुआ था चयन। समीक्षा जिले की ऐसी दूसरी हाकी खिलाड़ी है जिनका चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए हुआ है।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। सहारनपुर की बेटी समीक्षा सक्सेना का राष्ट्रीय हाकी कैंप के लिए चयन हुआ है। 17 जनवरी से बंगलुरु में होने वाले कैंप के लिए चयनित होना गर्व की बात है। समीक्षा जिले की ऐसी दूसरी हाकी खिलाड़ी है जिनका चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए हुआ है। इससे पहले महिमा चौधरी का राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन हुआ था।
समीक्षा सक्सेंना ने इंडियन सांई हाकी टीम से भुवनेशवर मे गत वर्ष 17 से 26 मार्च तक हुई जूनियर राष्ट्रीय महिला हाकी प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया था। समीक्षा टीम की भावी गोल कीपर रही जिनके शानदार खेल के बदौलत विपक्षी टीम गोल करने मे नाकामयाब रही और शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल अपने नाम किया था, उसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत समीक्षा सक्सेंना का चयन जूनियर राष्ट्रीय हाकी कैंप मे हुआ। यह सहारनपुर के लिए गौरव की बात है कि समीक्षा सक्सेंना सहारानपुर की ऐसी दूसरी महिला हाकी खिलाडी है जिनका चयन राष्ट्रीय हाकी कैंप के लिए हुआ।
इससे पहले महिमा चौधरी का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए हुआ था। .समीक्षा सक्सेंना के पिता मनोज सक्सेंना एवं माता यशोधरा सक्सेंना बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद खुश है। पूरे परिवार मे ख़ुशी का माहौल है। हाकी संघ के अध्यक्ष नीरपाल चौधरी ने समीक्षा की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी है। उन्होने बताया कि यहां पहुंचने पर संघ समीक्षा को सम्मानित करेगा। संघ के सचिव फुरकान अहमद ने भी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि समीक्षा सक्सेंना शुरू से ही बेहद मेहनती थी और उसकी मेहनत रंग लाई है। .संघ के सुरेशपाल,नवीन चंद शर्मा, यशपाल सिंह पुंडीर ,संदीप भट्ट ,उषा गुप्ता ने समीक्षा उपलब्धि पर बधाई दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।