Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSS Meerut News: विजयदशमी पर मेरठ में संघ स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, किया शस्त्र पूजन

    By Prem Dutt BhattEdited By:
    Updated: Fri, 15 Oct 2021 04:42 PM (IST)

    RSS Meerut News मेरठ में विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ महानगर के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन का आयोजन हुआ। सुबह से ही पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने महानगर की विभिन्न शाखाओं में भाग लिया। बड़ी संख्‍या में स्‍वयंसेवकों ने भाग लिया।

    Hero Image
    मेरठ में शुक्रवार को संघ ने पथ संचलन किया।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। RSS Meerut News मेरठ में शुक्रवार को दशहरा पर्व व स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ महानगर के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन का आयोजन हुआ। सुबह से ही पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने महानगर की विभिन्न शाखाओं में भाग लिया। मां भारती व भगवा ध्वज लगाकर शस्त्र पूजन हुआ। संघ के पदाधिकारियों ने बौद्धिक दिया। वहीं मेरठ के मवाना में विजयदशमी पर्व पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी शस्त्र पूजा किया। विजयदशमी पर शस्त्र पूजा का विशेष महत्‍व होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    125 जगहों पर कार्यक्रम

    स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरएसएस ने महानगर में करीब 125 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रमुख रूप से शिवाजी रोड स्थित शंकर आश्रम पर आरएसएस के क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक की अगुवाई में दशहरा का पर्व मनाया गया। उन्होंने अपने बौद्धिक में समसामयिक विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में काफी संख्या में संघ के पदाधिकारी व स्वयंसेवक मौजूद रहे। पूजन के दौरान स्वयंसेवकों ने संघ की प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि का पाठ किया। इसके बाद शंकर आश्रम से पूर्ण गणवेश में सिर पर काली टोपी, खाकी पैंट व हाथ में दंड लेकर कतारबद्ध होकर पथ संचलन की शुरुआत हुई।

    यह रहे मौजूद

    पथ संचलन में सामाजिक समरसता का संदेश दिया। स्वयंसेवक का पथ संचलन जगन्नाथपुरी से सुभाषनगर,पूर्वा शेख लाल और विजयनगर होते हुए शंकर आश्रम पर संपन्न हुआ। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान संघ के महानगर संघचालक विनोद भारती, अवनीश पाठक महानगर कार्यवाह, प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner