Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली पर जैननगर वासियों का संकल्प, पार्क को बनाएंगे पालीथिन मुक्त

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 04 Nov 2021 10:11 AM (IST)

    दैनिक जागरण के स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत बुधवार को वार्ड 42 अंतर्गत जैन नगर में विशेष सफाई कराई गई। अभियान में पहुंचे नगर निगम अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनी और निराकरण का वादा किया।

    Hero Image
    दीपावली पर जैननगर वासियों का संकल्प, पार्क को बनाएंगे पालीथिन मुक्त

    मेरठ, जेएनएन। दैनिक जागरण के 'स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ' अभियान के तहत बुधवार को वार्ड 42 अंतर्गत जैन नगर में विशेष सफाई कराई गई। अभियान में पहुंचे नगर निगम अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनी और निराकरण का वादा किया। दीपावली के अवसर पर जैन नगर वासियों ने गुरु निहाल चंद्र स्मारक पार्क को पालीथिन मुक्त पार्क बनाने की घोषणा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विशेष सफाई अभियान की शुरुआत सुबह 7.30 बजे जैन नगर मंदिर से हुई। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रवि शेखर और सफाई नायक सतीश कुमार के नेतृत्व में नगर निगम सफाई अमले ने जैन नगर की सभी गलियों-सड़कों में झाड़ू लगाई। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया। गुरु निहाल स्मारक पार्क की सफाई की। करीब सात ट्राली कचरा उठाया गया। सुबह नौ बजे सहायक नगर आयुक्त प्रथम बृजपाल सिंह, सहायक नगर आयुक्त द्वितीय इंद्र विजय नगर, स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेंद्र सिंह और जलकल के सहायक अभियंता सुशील कुमार अभियान में पहुंचे। जैन नगर वासियों ने समस्याएं अवगत कराया और मांगों का पत्र नगर निगम अधिकारियों को सौंपा। श्री जैन पुरुषार्थी कोआपरेटिव हाउसिग सोसायटी लिमिटेड के अध्यक्ष अजीत जैन ने घोषणा की कि गुरु निहाल स्मारक पार्क को पालीथिन मुक्त पार्क बनाया जाएगा। पार्क के सभी प्रवेश द्वारों पर नोटिस बोर्ड लगाए जाएंगे। पार्क में पालीथिन का प्रयोग करना प्रतिबंधित किया जाएगा। पार्क में अन्य कचरे को रखने के लिए डस्टबिन रखा जाएगा। रेलवे स्टेशन मार्ग पर कैंट और नगर निगम की सीमा पर लगे कूड़े के ढेर को सफाई कराने की मांग की। नगर निगम अधिकारियों ने कैंट अधिकारियों से फोन पर बात की।

    --

    यह समस्याएं भी आईं सामने

    - जय नगर कालोनी में सीवर लाइन नहीं है। जिससे सफाई और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का लोग सामना कर रहे हैं।

    - ईदगाह रोड पर खत्ते को हटाने का आश्वासन दिया गया था।लेकिन अभी तक इसे हटाया नहीं गया।

    - जैननगर में मकान के पीछे सर्विस लाइन की सफाई नहीं कराई जा रही है।

    - गुरु निहाल स्मारक पार्क में बच्चों के मनोरंजन को झूले व ओपन जिम की मांग की।

    - गंगाजल की पाइप लाइन पड़ी है। लेकिन टाउन हाल से जुड़ी नहीं है। गंगा जल की आपूर्ति यहां नहीं होती है।

    - जैन नगर कालोनी में पीने का पानी बहुत गंदा आता है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

    --

    लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी

    -ईदगाह रोड जैन नगर मे गुरु फूल शांति समाधि स्थल के सामने नाले की पटरी टूटी है।जिससे दुर्घटना की संभावना है। इसका निर्माण नगर निगम कराए।

    कपिल जैन।

    ---

    -शुद्ध पानी की आपूर्ति जैन नगर में नहीं है। गंगाजल की लाइन चालू नहीं की गई। नलकूप का जो पानी आपूर्ति किया जाता है। वह बहुत साफ नहीं आता है। गंगाजल लाइन चालू करवायी जाए।

    सुनील जाए।

    ---

    -जैननगर में सीवर लाइन की मांग वर्षाें से हो रही है। सीवर लाइन न होने से सीवेज नालियों में बह रहा है। इस गंदगी से बीमारियों के फैलने का खतरा है। नगर निगम को अपने खर्च पर सीवर लाइन डालने का काम करना चाहिए।

    रोहित जैन।

    --

    -जैन नगर वासियों ने अपने पार्क को पालीथिन मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। जो शहर के अन्य मोहल्लों को भी प्रेरित करने का काम है। सफाई, सीवर और दूषित जलापूर्ति की समस्या सामने आयी है। संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याएं सुनीं गईं हैं। इनका निदान कराने का भरसक प्रयास किया जाएगा।

    - ब्रजपाल सिंह, सहायक नगर आयुक्त प्रथम।