विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rapid Rail: रैपिड रेल स्‍टेशन पर प्रीमियम कोच के यात्री एक ही टिकट पर ले सकेंगे वेटिंग लाउंज का भी आनंद

By Prem Dutt BhattEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2022 01:00 PM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2022 01:45 PM (IST)

Rapid Rail Meerut रैपिड रेल की यात्रा के दौरान प्रीमियम कोच के यात्री वेटिंग लाउंज का लाभ ले सकेंगे। इस ...और पढ़ें

Rapid Rail Waiting Lounge प्रत्येक स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए होगी लाउंज में बैठने की सुविधा।
Rapid Rail Waiting Lounge प्रत्येक स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए होगी लाउंज में बैठने की सुविधा।

मेरठ,जागरण संवाददाता। Rapid Rail Meerut मेरठ में रैपिड रेल में यात्रा का सुखद अनुभव तो मिलेगा ही यदि किसी कारण से ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी तो भी आप उकताएंगे नहीं। प्लेटफार्म पर ही प्रतीक्षा के लिए लाउंज की सुविधा मिलेगी। इस लाउंज में कई प्रकार की सुविधाएं होंगी।

कुछ ऐसी रहेगी व्‍यवस्‍था

इस लाउंज में प्रवेश के लिए यात्रा वाले टिकट को डबल टैप या स्कैन करना होगा और प्रवेश द्वार खुल जाएगा। वेटिंग लाउंज भी विश्‍वस्‍तरीय होगा। बता दें कि भारतीय रेल के प्लेटफार्म से लेकर एयरपोर्ट तक के लाउंज में बैठने के लिए अलग से व्यवस्था होती है।

नई तकनीक इस्तेमाल

उस लाउंज का भारतीय रेल के कोच में बैठने या हवाई जहाज में जाने के लिए प्रवेश द्वार से कोई संबंध भी नहीं होता है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के लिए लगातार नई तकनीक इस्तेमाल कर रहा है। नवोन्मेष कर रहा है।

प्रीमियम कोच का टिकट महंगा

इसी क्रम में यह व्यवस्था शामिल है। दरअसल, रैपिड रेल में एक डिब्बा प्रीमियम के नाम से होगा जबकि बाकी डिब्बे स्टैंडर्ड के नाम से होंगे। प्रीमियम कोच का टिकट थोड़ा महंगा होगा। इसे हवाई जहाज के बिजनेस क्लास की तरह मान सकते हैं। जो यात्री प्रीमियम कोच के होंगे यदि वे लाउंज में बैठना चाहेंगे तो उन्हें लाउंज के प्रवेश द्वार पर उसी टिकट को टैप करना होगा या फिर स्कैन करना होगा।

अधिक सेवा का लाभ ले सकेंगे यात्री

इससे उसका प्रवेश द्वार खुल जाएगा। जब प्लेटफार्म पर ट्रेन आएगी तो प्रीमियम कोच ठीक उसी लाउंज के सामने खुलेगा। जिससे यात्री सीधे कोच में पहुंच जाएंगे। आटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) के तहत यह सुविधा की गई है कि लोगों की व्यस्तता में अधिक टिकट और पंजीकरण में समय न व्यतीत हो। यात्री एक बार टिकट लें और उससे अधिक से अधिक सेवा का लाभ ले सकें।