Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में दो साल के बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला से दुष्कर्म, पति आया तो अपने कपड़े व छुरा छोड़कर भागा आरोपित

    Updated: Sun, 13 Oct 2024 11:10 AM (IST)

    Meerut Rape Case Update News महिला अपने बेटे के साथ कमरे में सो रही थी। तभी पड़ोसी युवक छत के रास्ते से दाखिल हो गया और महिला से छेड़खानी करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसने बेटे को जान से मारने की धमकी दी। गर्दन पर चाकू रखकर महिला से दुष्कर्म किया। पति के पहुंचने पर फरार हो गया।

    Hero Image
    Meerut Rape Case: दुष्कर्म की खबर का सांकेतिक फोटो उपयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। Meerut Rape Case: एक युवक ने छत के रास्ते पड़ोसी के घर में घुसकर दो साल के बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। बराबर के कमरे में सो रहा पति वहां पहुंचा तो आरोपित अपने कपड़े और चाकू छोड़कर फरार हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाेहियानगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार रात दो बजे साहिल चाकू लेकर छत के रास्ते से पड़ोसी के घर में घुस गया। एक कमरे में महिला अपने दो वर्षीय बेटे के साथ सोई हुई थी और पति बराबर के कमरे में सोया हुआ था। आरोपित महिला से छेड़छाड़ करने लगा।

    बेटे को मारने की देने लगा धमकी

    महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके दो वर्षीय बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर उसकी हत्या करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद आरोपित ने महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इसी बीच महिला का पति नींद से जाग गया और पत्नी के कमरे में पहुंचा। पति को देख आरोपित चाकू और अपने कपड़े छोड़कर नग्न अवस्था में ही फरार हो गया।

    पुलिस ने घर पर दी दबिश, नहीं मिला आरोपित

    पीड़ित दंपती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के घर दबिश दी तो वह नहीं मिला।

    पिता की डांट के बाद तीर्थ यात्रा को निकली किशोरी थाने पहुंची

    घरेलू मामलों को लेकर पिता की डांट के बाद तीर्थ यात्रा को निकली किशोरी कंकरखेड़ा थाने पहुंच गई। किशोरी ने पुलिस को पूरा मामला बताया। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सरधना रोड स्थित एक कालोनी निवासी 14 वर्षीय किशोरी को उसके पिता ने घरेलू बातों को लेकर फटकार लगा दी थी। जिसके बाद शनिवार को किशोरी अपने घर से तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए बिना बताए निकल गई। मगर, रास्ते में ही किशोरी ने तीर्थ यात्रा पर जाने की बताए थाने पहुंची और पुलिस को पूरा वाक्या बताया।

    ये भी पढ़ेंः UP Police की मुठभेड़ में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश राजेश ढेर, अहार थाना प्रभारी व हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल

    ये भी पढ़ेंः इंतजार खत्म: शरद पूर्णिमा पर ताजमहल का नाइट व्यू देखने आएं आगरा, जब बरसेगा चांद का नूर, वाह-वाह कहेंगे कद्रदान

    बेइज्ज होने के डर से मास्क लगाकर आया पिता

    पुलिस ने किशोरी के पिता को थाने बुलाकर मामला जाना। बेइज्जत होने की वजह से पिता भी पुलिस के सामने मास्क लगाकर पहुंचा। पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी उनके कहने में नहीं है। मामूली बात पर डांटने के बाद वह निकल गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में किशोरी को समझाकर भेजा गया है। 

    comedy show banner
    comedy show banner