Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा प्रत्याशी को दौड़ाया, कार्यकर्ता को गिराकर पीटा

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 11 Feb 2022 05:01 AM (IST)

    मेडिकल थाना में के-ब्लाक स्थित मतदान केंद्र में कार्यकर्ताओं के साथ घुस रहे सपा प्रत्याशी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयश्रीराम के नारे लगाकर सपा प्रत्याशी को घेर लिया।

    Hero Image
    सपा प्रत्याशी को दौड़ाया, कार्यकर्ता को गिराकर पीटा

    मेरठ, जेएनएन। मेडिकल थाना में के-ब्लाक स्थित मतदान केंद्र में कार्यकर्ताओं के साथ घुस रहे सपा प्रत्याशी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयश्रीराम के नारे लगाकर सपा प्रत्याशी को घेर लिया। भीड़ के बीच से वह बाइक पर सवार होकर भागे, जबकि उनके कार्यकर्ता विपिन मनोठिया को घेरकर पिटाई कर दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ-दक्षिण सीट पर सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ शाम को मतदान केंद्रों पर घूम रहे थे। विद्या मंदिर में मतदान केंद्र में पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ अंदर घुसने लगे। पुलिस ने रोका लेकिन वह अंदर घुस गए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध कर दिया और एकत्र होकर जयश्रीराम के नारे लगाते हुए सपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को घेर लिया। इससे मामला तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच आदिल चौधरी अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर बाइक पर बैठकर चले गए। भीड़ ने उनके कार्यकर्ता विपिन मनोठिया को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया और सपा प्रत्याशी की गाड़ी उठवाई।

    सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी का कहना है कि मामले की तहरीर दी जाएगी। वहीं, इंस्पेक्टर संत शरण का कहना है कि सपा और भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को देखकर नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने मामला शांत कराया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    ------

    एनएएस कालेज में पकड़ा बसपा प्रत्याशी का गिरेबान

    मेरठ : दोपहर करीब तीन बजे एनएएस कालेज में मतदान केंद्र पर बसपा के पोलिंग एजेंट सुभाष से पुलिस ने मतदाताओं की सूची छीन ली। सुभाष ने इसकी जानकारी प्रत्याशी अमित शर्मा को दी। तभी अमित शर्मा अपने भाई गौरव शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पोलिंग सेंटर पर हंगामा कर दिया और दारोगा से अभद्रता करने लगे। तभी सिपाही ने अमित शर्मा का गिरेबान पकड़ लिया। उसके बाद कार्यकर्ता उग्र हो गए। गौरव शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। इसी बीच सिपाही मौके से निकल गए। गौरव की माग थी कि सिपाही और दारोगा माफी मागे। तभी सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला शात किया। उसके बाद बसपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ चले गए। गौरव शर्मा का कहना है कि मामले की शिकायत चुनाव आयोग से कर दी गई है।