Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत के स्वागत में रालोद ने लगाए होर्डिंग, जानें फिर क्‍या हुआ

    By Taruna TayalEdited By:
    Updated: Wed, 15 Dec 2021 06:59 PM (IST)

    ऐसे पोस्टर लगाए गए। इस पर भाकियू के कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए भाकियू के वरिष्ठ नेताओं को जानकारी दी। हालांकि भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी गौरवान्वित हैं। यदि रालोद या सपा भी उत्सव में शामिल हो रहे हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

    Hero Image
    रालोद नेताओं के राकेश टिकैत का होर्डिंग लगाए।

    मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कृषि कानून वापसी के बाद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के सिसौली पहुंचने से पहले उनके स्‍वागत में सियासी दलों के होर्डिंग लगाने पर भाकियू के कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई।

    यह है मामला

    चौधरी राकेश टिकैत के मुजफ्फरनगर आगमन पर राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने शहर समेत पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में होर्डिंग लगाकर भाजपा सरकार की आलोचना की। तीनों कृषि कानून वापसी पर इसे किसानों की ऐतिहासिक जीत बताया। राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश महासचिव मोनिका चौधरी ने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में होर्डिंग लगाए। इनमें चौधरी राकेश टिकैत समेत किसानों के घर वापसी का स्वागत किया गया। चौधरी राकेश टिकैत का रालोद नेता की ओर से पोस्टर लगाने पर कुछ भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने फोन पर चौधरी नरेश टिकैत व राकेश टिकैत से बात भी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का कहना है कि तीनों कृषि कानून रद होने पर किसान उत्सव मना रहे हैं। हम सभी गौरवान्वित है। यदि रालोद या सपा भी उत्सव में शामिल हो रहे हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। उन दलों में भी बड़ी संख्या में किसान पदाधिकारी व कार्यकर्ता हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगाने की फोन पर जानकारी दी थी। उन्हें समझा दिया गया है। आज का दिन विरोधी या विवाद का नहीं, बल्कि जश्न मनाने का है। यही बात सभी कार्यकर्ताओं से कही गई है।