विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

8000 करोड़ मूल्य वाली स्टार्टअप कंपनियां अब मेरठ-लखनऊ जैसे शहरों से निकलेंगी : राजीव चंद्रशेखर

By Taruna TayalEdited By:
Published: Tue, 28 Dec 2021 03:40 PM (IST)

एसटीपीआइ- इन्क्यूबेशन केंद्र के उद्घाटन मौके पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्र शेखर ने कहा कि दुनिया में ...और पढ़ें

एसटीपीआइ- इन्क्यूबेशन केंद्र के उद्घाटन मौके पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्र शेखर।
एसटीपीआइ- इन्क्यूबेशन केंद्र के उद्घाटन मौके पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्र शेखर।

मेरठ, जागरण संवाददाता। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआइ)- इन्क्यूबेशन केंद्र के उद्घाटन मौके पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्र शेखर ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा स्टार्टअप भारत से आ रहे हैं। अब समय दो और तीन टियर वाले शहरों का आ गया है। मेरठ और लखनऊ जैसे शहरों से यूनिकोर्न निकलेंगे। यानी 8000 करोड़ मूल्य वाली स्टार्टअप कंपनी। उन्होंने कहा कि यहां बने सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्यात होंगे। अगले पांच साल में डिजिटल हब बनेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स के लिए यह लाभ का स्थान बनेगा। लंदन, न्यूयार्क के उद्यमी अब यहां निवेश करेंगे। अब बेंगलुरु, गुरुग्राम, हैदराबाद जैसे शहर ही नहीं अब छोटे शहर आइटी क्षेत्र में पहचान बनाएंगे। इंडिया की शुरुआत के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कैसे इससे युवाओं को अवसर दें। यह उसी का परिणाम है कि आठ लाख नए रोजगार सृजित हुए हैं। डिजिटल इंडिया का यह डिजिटल उप्र है। कई शहरों में इंटरनेट एक्सचेंज खोले जा रहे हैं इससे इंटरनेट स्पीड बढ़ेगी।

एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि यह एसटीपीआई का पूरे देश का 62वां केंद्र है। उप्र में नोएडा, लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर में यह केंद्र है। यहां अपना सेटअप खोलें। उच्च गति वाला डाटा केंद्र यहां है। निवेश के कंपनियों से मिलाया जाएगा। बाजार तक पहुंचाया जाएगा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त सचिव भुवनेश कुमार, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर, अश्विनी त्यागी ने संबोधित किया।

लोगों की भलाई के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने में भारत आगे

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल इंडिया की शुरुआत के मौके पर कहा था कि हम टेक्नोलॉजी के माध्यम से कैसे लोगों का भला करें। देश को दुनिया मे टेक्नोलॉजी में कैसे आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता ही है कि आज लोगों की भलाई के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने में भारत दुनिया में सबसे आगेहै। 2014 के बाद जनधन खाते और आधार के तहत पूरे के पूरे पैसे लाभार्थी तक पहुंचते हैं। कोविड के दौरान अगर डिजिटल इंडिया न होता तो राशन शायद लाभार्थी तक न पहुंचा पाते। वैक्सीन देने में टेक्नोलॉजी का योगदान रहा।

उप्र में माहौल बदला है विदेश की कंपनियों की पसंद अब है उप्र

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि तीन हफ्ते पहले कुछ देश से कंपनियों के प्रतिनिधि ऑफिस आए थे। ये आठ कंपनियां थीं। उनसे पूछा कहां सेटअप करना चाहते हो। तब उनका उत्तर मिला उप्र। यह सब पहले मुमकिन नहीं था। अब योगी सरकार ने सुरक्षा का माहौल दिया है। सुरक्षा से सकारात्मक माहौल बना है। इसी वजह से निवेश आ रहा है। आने वाले दिनों में दुनिया कहेगी उप्र जाएंगे। वहां निवेश करेंगे।

मतदाता सूची से आधार जोड़ना यह सुनिश्चित करेगा कि जिसका नाम था उसी का वोट पड़ा

मतदाता सूची से आधार कार्ड को जोड़ने पर हुए विरोध पर उन्होंने कहा कि विरोध बेवजह है। इससे किसी की गोपनीयता नहीं भंग हो रही है। यह सिर्फ यह सुनिश्चित करेगा कि जिसका नाम सूची में है वोट उसी का पड़ा है। इससे फर्जी मतदान बंद होगा।

महानिदेशक को निर्देश, सेमीकंडक्टर बनाने की सुविधा भी प्रदान करें

केंद्रीय मंत्री ने एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार को निर्देश दिया कि यहां पर सुविधा दें कि कंपनियां यहां आकर सेमीकंडक्टर भी बनाने का कार्य कर सकें। इस मौके पर उन्होंने नोएडा में सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी एनएक्सपी को यहां भी सेटअप खोलने के लिए आमंत्रित किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।