विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक बार फिर बदलेगा यूपी का मौसम: मेरठ में 24-25 को बारिश से बढ़ेगी ठंड, नवंबर में सर्दी का आगमन

Published: Mon, 19 Oct 2026 09:34 AM (IST)

मेरठ में मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश हुई, जिसने 34 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। अब 24-25 अक्टूबर ...और पढ़ें

Weather Today: सांकेतिक तस्वीर।

Weather Today: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मेरठ में 34 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूटा।

  2. 24-25 अक्टूबर को मेरठ में फिर होगी बारिश।

  3. अल नीनो से रबी फसलों पर खतरा, सर्दी सिकुड़ेगी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मानसून सीजन में देश में सामान्य से 13 प्रतिशत कम बरसात हुई है। इस मामले में मेरठ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिले भाग्यशाली रहे हैं। जहां सामान्य से अधिक बरसात हुई है। आने वाले चार पांच दिनों तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। गुलाबी सर्दी सुबह और शाम देखने को मिल रही है। सर्दी का आगमन नवंबर में होगा। इस बीच 24 और 25 अक्टूबर सीमित इलाकों में सीमित इलाकों में बरसात की संभावना बन रही है। सितंबर कितने दिन का होता है।

मेरठ में अब तक का सबसे अधिक बरसात का 34 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। 1265 मिलीमीटर एक जून से 30 सितंबर तक हुई है। मानसून के बाद अब अल नीनो का खतरा रबी की फसलों पर बढ़ गया है।

फरवरी 2027 तक पड़ सकता है असर

अक्टूबर-दिसंबर 2026 के दौरान अल नीनो के 1950 के बाद की सबसे शक्तिशाली घटनाओं में शामिल होने की 83 प्रतिशत आशंका है। इसका असर फरवरी 2027 तक रह सकता है। सर्दी का सीजन सिकुड़ सकता है। 2025 की तरह 2026 में भी अक्टूबर में सामान्य से अधिक बरसात हुई है। अब तक 37 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। अक्टूबर का अब तक समय मौसम के लिहाज से अनुकूल रहा है।

तापमान में आया अंतर

केवल दो दिन तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री तक जा चुका है। लेकिन बार बार हो रही बरसात और ओलावृष्टि से धान की फसल को नुकसान हो रहा है। 24 सितंबर तक दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा। पश्चिम विक्षाेभ के सक्रिय होने से मेरठ समेत एनसीआर के कई भागों में बरसात होगी, जिससे एक बार फिर तापमान गिरेगा। सर्दी के लिए अनुकूल स्थितियां नवंबर में आरंभ होगी।  

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: पूरे प्रदेश में एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम, रात में महसूस होगी हल्की ठंड

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में दिन-रात के तापमान में दोगुना अंतर, 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज

धान की कटाई के लिए समय अनुकूल

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आरएस सेंगर ने बताया कि किसानों को चाहिए 24 अक्टूबर तक चूंकि मौसम शुष्क रहेगा इसलिए इस समय धान की फसल की कटाई कर उसका भंडारण उपयुक्त स्थान पर कर लें। सरसों और आलू की बुवाई के लिए उसी प्रकार तैयारी करें।