विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: पूरे प्रदेश में एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम, रात में महसूस होगी हल्की ठंड

Published: Mon, 19 Oct 2026 07:16 AM (IST)

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पूरे उत्तर प्रदेश में अगले सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान है।

  2. दिन में धूप खिलेगी, रात में हल्की ठंड का एहसास होगा।

  3. राज्य में 23 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। आने वाले इस सप्ताह में प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से दिन में जहां धूप खिलेगी, वहीं रात में हल्की ठंड महसूस होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस सप्ताह राज्य के किसी भी हिस्से में में बारिश के आसार नहीं हैं।

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही क्षेत्रों में 23 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की धूप खिलेगी और मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा। आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी लखनऊ और आस-पास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगभग 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वहीं, सबसे अधिक तापमान प्रयागराज का रहा। वहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही, नजीबाबाद में सबसे कम तापमान रहा। वहां 16.2 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतर जगहों पर धूप खिली रही।

यह भी पढ़ें- UP Politics: कन्नौज में सपा संगठन पर दूसरी बार बड़ी कार्रवाई, 2017 में हार के बाद भंग हुई थी जिला कार्यकारिणी

इन शहरों में इतना रहा तापमान

  • प्रयागराज : अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • वाराणसी: अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • कानपुर (शहर) : अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • गोरखपुर: अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • नजीबाबाद: राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 16.2 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।