Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छेड़छाड़ प्रकरण से सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल, मुजफ्फरनगर में बोले- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह

    By Parveen VashishtaEdited By:
    Updated: Sat, 11 Dec 2021 08:58 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर में सांसद संजय सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा नारी सशक्तिकरण के सरकार के दावे केवल भाषणों तक ही सीमित हैं। बेटियों के साथ प्रदेश में लगातार अत्याचार हो रहे हैं। पीडि़तों को धमका कर थाने से भेज दिया जाता है।

    Hero Image
    मुजफ्फरनगर के गांव में पीडि़त परिवारों से घटना की जानकारी करते सांसद संजय सिंह

    मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि 18 नवम्बर को छात्राओं के साथ घटी घटना पर पुलिस-प्रशासन ने पर्दा डालने की कोशिश की। पीडि़त परिजनों की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार के दावे भाषणों तक सीमित 

    भोपा क्षेत्र के गांव पहुंचे सांसद संजय सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण के सरकार के दावे केवल भाषणों तक ही सीमित हैं। बेटियों के साथ प्रदेश में लगातार अत्याचार हो रहे हैं। पीडि़तों को धमका कर थाने से भेज दिया जाता है। छात्राओं के मामले को फास्ट टै्रक कोर्ट में चलाना चाहिए। जिससे पीडि़तों को शीघ्र न्याय मिले तथा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पीडि़त परिवार के साथ आरोपी पक्ष किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है। इसलिए पुलिस पीडितों को सुरक्षा प्रदान करे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका, जिलाध्यक्ष मेरठ अंकुश चौधरी, जिलाध्यक्ष अरविन्द बालियान आदि मौजूद रहे।

    कांग्रेसी व रालोद के पदाधिकारी भी पहुंचे 

    मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गांव में पहुंचा तथा घटना पर रोष प्रकट करते हुए पीडितों को हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान मुनीर आलम, नसीम मियां, गुफरान काजमी, जान मोहम्मद छपरा आदि मौजूद रहे। वहीं शुक्रवार की देर शाम राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने भी पीडि़तों से मिलकर उन्हें मदद का आश्वासन दिया है। 

    छात्राओं से छेड़छाड़ प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो 

    मुजफ्फरनगर। रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की शनिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। इसके बाद कार्यकर्ता एकत्र होकर कचहरी पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी को मांग पत्र दिया। जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। पुरकाजी क्षेत्र में प्रयोगात्मक परीक्षा के बहाने 17 छात्राओं को रात में विद्यालय में रखकर छेड़छाड़ की गई। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि संबंधित विद्यालय की मान्यता रद होनी चाहिए। इसके साथ ही पीडि़त छात्राओं के अभिभावकों को सुरक्षा दी जाए। इस दौरान उदयवीर सिंंह, हंसराज जावला, सोनू खोखर, आदित्य पंवार, मनोज कुमार, विकास कादियान आदि मौजूद रहे।