विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं मेरठ की प्रियंका गोस्वामी? जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अर्जुन अवॉर्ड

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:06 AM (IST)

एथलीट प्रियंका गोस्वामी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस समारोह में उनके माता-पिता और कोच ...और पढ़ें

राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अर्जुन पुरस्कार ग्रहण करतीं ओलिंपियन पैदल चाल एथलीट प्रियंका गोस्वामी। सौ. कोच

राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अर्जुन पुरस्कार ग्रहण करतीं ओलिंपियन पैदल चाल एथलीट प्रियंका गोस्वामी। सौ. कोच

HighLights

  1. प्रियंका गोस्वामी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड प्रदान किया।

  2. उनके माता-पिता और कोच गौरव त्यागी समारोह में उपस्थित थे।

  3. खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर सराहना की।

जागरण संवाददाता, मेरठ। खेल के मैदान पर अपनी तेज चाल और शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाने वाली एथलीट प्रियंका गोस्वामी शुक्रवार का अर्जुन अवार्डी हो गईं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में प्रियंका को वर्ष 2025 के लिए यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मी से मिला। इस खास मौके पर उनके माता-पिता मदन व अनिता गोस्वामी और कोच गौरव त्यागी भी मौजूद रहे।

सम्मान समारोह के बाद खेल मंत्री मनसुख मांडविया से प्रियंका सहित सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनसे व्यक्तिगत बातचीत भी की।
राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई थी। राष्ट्रपति के दोनों ओर खिलाड़ियों को बैठाया गया, जबकि उनके माता-पिता और परिजन सामने की ओर बैठे थे। समारोह के दौरान जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना था, उनके परिजनों को खड़े होकर तालियां बजाने और हौसला बढ़ाने का अवसर भी मिला। 

शाम को खेलमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से की मुलाकात

समारोह के बाद प्रियंका अपने माता-पिता और कोच के साथ खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मिलीं और परिचय कराया। डिनर के दौरान खेल मंत्री ने प्रियंका से बातचीत करते हुए कहा कि वह बहुत तेज चलती हैं। इस पर प्रियंका ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि सर, मेरा इवेंट ही ऐसा है।

कोच गौरव त्यागी ने खेल मंत्री को बताया कि वह खेलो इंडिया अभियान के प्रचार-प्रसार में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अब तक 34 स्कूलों में इस अभियान को पहुंचाया है और शनिवार को 35वें स्कूल में जाएंगे। खेल मंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। 

प्रदर्शन जारी रखने को किया प्रेरित

खेल मंत्री ने डिनर के दौरान सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से समय दिया। उन्होंने हर खिलाड़ी से लगभग पांच से दस मिनट तक बातचीत की और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। राष्ट्रपति भवन के कार्यक्रम के बाद प्रियंका अपने माता-पिता और कोच के साथ रेल भवन और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यालय भी पहुंचीं। प्रियंका रेलवे में नियुक्त हैं वहां अधिकारियों ने भी उन्हें अर्जुन पुरस्कार के लिए शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का मेरठ दौरा आज: पूर्व सैनिक सम्मेलन को करेंगे संबोधित, 15 वीर नारियों का होगा सम्मान

यह भी पढ़ें- मेरठ की आइपीएस बेटी का रिसेप्शन 15 को, पति हैं 2021 बैच के आइएएस अधिकारी... पंचकूला में जुटेंगे दो परिवार व संबंधी


---
अमित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।