सीएम योगी का मेरठ दौरा आज: पूर्व सैनिक सम्मेलन को करेंगे संबोधित, 15 वीर नारियों का होगा सम्मान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जहां 15 वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। वे ...और पढ़ें
-1794622952121_m.webp)
फाइल फोटो।
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
सम्मेलन में 15 वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा।
सीएम डॉ. सोमेंद्र तोमर के निवास पर शोक जताने भी जाएंगे।
जागरण संवादाता, मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ छावनी स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह दोपहर करीब 12 बजे यहां पहुंचेंगे। सम्मेलन में वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। लगभग ढाई घंटे के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के शास्त्रीनगर स्थित निवास पर उनके पिता के निधन पर शोक जताने भी जाएंगे।
सेना के सूर्य कमांड की अगुवाई में पश्चिम उत्तर प्रदेश सब एरिया की ओर से आयोजित इस पूर्व सैनिक रैली में मुख्यमंत्री के साथ मध्य कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा भी शामिल होंगे। मेरठ मंडल के सभी छह जनपद तथा मुजफ्फरनगर, शामली व बिजनौर के पूर्व सैनिकों, बलिदानी सैनिकों के स्वजन तथा वीर नारियां (बलिदानी सैनिकों की पत्नी) की इस रैली में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हैं।
दोपहर में पहुंचेंगे सीएम योगी
सीएम हेलीकाप्टर से दोपहर लगभग 12 बजे रिमाउंट एंड वेटरनरी कार्प्स सेंटर एंड कॉलेज स्थित सैन्य हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से माल रोड स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित मेगा रैली में पहुंचेंगे। लगभग एक घंटा रैली में रहकर संबोधन करेंगे। 15 वीर नारियों को सम्मानित करेंगे। उनसे बात करेंगे तथा पूर्व सैनिकों के बीच में कुछ समय बिताएंगे।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में 50 हजार युवाओं को मिलेगा टैबलेट, सीएम योगी करेंगे वितरण
यह भी पढ़ें- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- SIR में हिंदू मतदाता उदासीन बने रहे, मुस्लिमों ने दिखाई जागरूकता
प्रशासन ने की तैयारियां
मुख्यमंत्री के आगमन पर उनकी आगवानी और उनकी सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां शुक्रवार देर शाम तक जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों द्वारा पूरी कर ली गईं। स्टेडियम से शास्त्रीनगर तक के मार्ग को तैयार कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए अधिकारियों को शुक्रवार शाम को कुलवंत सिंह स्टेडियम में ही प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीएम, एसएसपी के साथ साथ सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।