दिल्ली में पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी, शटल चार घंटा और जालंधर की ट्रेन सात घंटा लेट; यात्रियों को बस से आना पड़ा मेरठ
दिल्ली में एक पैसेंजर ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण मेरठ आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई। कई ट्रेनें जैसे दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर रेवाड़ी शटल और नई दिल्ली-जालंधर ट्रेन कई घंटों तक विलंबित रहीं। यात्रियों को बस और अन्य साधनों से यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा जिससे उन्हें काफी असुविधा हुई। मेरठ समाचार के अनुसार इस घटना से यात्रियों को काफी निराशा हुई।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली में पैसेंजर ट्रेन के पटरी से उतरने से मेरठ आने वाले यात्री खासे परेशान हुए। यात्री तरुण मेहता, सुधांशु, अमनदीप ने बताया कि यात्रियों को बस और अन्य साधनों से गाजियाबाद, मेरठ आना पड़ा। दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर 48 मिनट विलंब से रात साढ़े नौ बजे सिटी स्टेशन पहुंची।
रेवाड़ी से आने वाली शटल चार घंटा विलंबित रही। यह रात एक बजे सिटी स्टेशन पहुंची। वहीं नई दिल्ली से जालंधर जाने वाली ट्रेन साढ़े सात घंटा विलंबित रही। इसके नई दिल्ली से चलने का निर्धारित समय दोपहर पौने तीन बजे है।
इसके मेरठ आने का निर्धारित समय शाम चार बजकर आठ मिनट पर है। लेकिन यह ट्रेन रात 11 बजे सिटी स्टेशन आई। शालीमार एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से रात आठ बजे मेरठ आई। वहीं जम्मूतवी से आने वाली यही ट्रेन सवा तीन घंटा विलंबित रही। दोपहर सवा 12 बजे सिटी स्टेशन पहुंची।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।