पेपर टिप्स: व्याकरण का ठीक से अभ्यास करें परीक्षार्थी, स्पेलिंग और ग्रामर पर दें विशेष ध्यान
आईएससी 12वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हो रही है। इंग्लिश लैंग्वेज के पेपर की तैयारी के लिए परीक्षार्थियों के पास एक महीने का समय शेष है। व्याकरण पर मेहनत करने से अच्छे अंक मिल सकते हैं। निबंध लिखने में सटीकता और शब्द सीमा का ध्यान रखना चाहिए। स्पेलिंग और ग्रामर पर विशेष ध्यान देना चाहिए। परीक्षा से पहले मॉडल पेपर का अभ्यास करना फायदेमंद होगा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआईएससीई की आईएससी-12वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी को शुरू हो रही है। परीक्षा में पहला पेपर एनवायरनमेंटल के पेपर के बाद दूसरे ही दिन 14 फरवरी को इंग्लिश लैंग्वेज के पेपर की परीक्षा होगी।
इस पेपर की तैयारी के लिए परीक्षार्थियों के पास पूरे एक महीने शेष हैं। अब जो भी समय शेष है उनमें अन्य विषयों के साथ ही अंग्रेजी के दोनों पेपर की तैयारी पर विशेष ध्यान देने का समय भी यही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अंग्रेजी के दोनों प्रश्नपत्रों के बीच दो दिन का गैप मिलेगा। परीक्षार्थियों को लिटरेचर की अतिरिक्त तैयारी के लिए दो दिन मिल जाएंगे।
परीक्षार्थियों के अभ्यास के लिए आईएससी-12वीं का इंग्लिश लैंग्वेज का मॉडल पेपर प्रकाशित किया जा रहा है।
इसके साथ ही सोफिया गर्ल्स स्कूल की अंग्रेजी शिक्षिका अफशना हश्मत तैयारी के लिए जरूरी सुझाव दे रही हैं। और मॉडल प्रश्नपत्र के उत्तर भी जारी किए जा रहे हैं।
व्याकरण पर मेहनत से बढ़ेंगे अंक
आईएससी के इंग्लिश लैंग्वेज के पेपर में अच्छे अंक पाने के लिए परीक्षार्थी जितना हो सके व्याकरण पर मेहनत करें। व्याकरण का अभ्यास अच्छा होना चाहिए। इसमें वाक्यों को विभिन्न प्रकारों को बदलने का नियम, मुहावरेदार क्रियाओं का उपयोग और विभिन्न कालों यानी टेंसेस के सही प्रयोग की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
काउंसिल अंग्रेजी पर अधिक फोकस करता है इसलिए इस पेपर की तैयारी में लापरवाही नहीं चलेगी। परीक्षा में प्रश्नपत्रों के लिए निर्धारित शब्द सीमा और समय सीमा दोनों का ही उल्लंघन नहीं करना चाहिए। पहला प्रश्न कंपोजिशन का होता है। इसमें 450 से 500 शब्द में जवाब लिखना होता है।
कल देखें: आईएससी-12वीं इंग्लिश लिटरेचर का मॉडल पेपर और आंसर की।
इसका उत्तर 50 मिनट के भीतर लिखना सही रहेगा। परीक्षा से पहले खूब अभ्यास करें। मॉडल पेपर को हल करते समय भी इस प्रश्न को उक्त समय से पहले ही हल करने का अभ्यास करें। इसी तरह दूसरे प्रश्न के उत्तर 40 मिनट, तीसरे प्रश्न का 30 मिनट और चौथे प्रश्न का उत्तर 50 मिनट से एक घंटे में लिखने की कोशिश करें।
सही बिंदु चेनें, सटीक निबंध लिखें
परीक्षा में निबंध लिखने को आएगा। परीक्षार्थी ऐसे टॉपिक चुनें जिसके बारे में जानकारी हो और अच्छा लिख सकते हैं। इससे सोचने में अधिक समय नहीं व्यर्थ होगा और लिखने में कम समय लगेगा। टॉपिक चुनने के बाद निबंध को अधिक लंबा लिखने की बजाय निर्धारित शब्दों में सटीक लिखें।
स्पेलिंग पर दें विशेष ध्यान
इंग्लिश लैंग्वेज के पेपर में स्पेलिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गलत स्पेलिंग से परीक्षक परीक्षार्थी को अंग्रेजी में कमजोर मानते हैं। नंबर कट सकते हैं। ग्रामर के अन्य भागों में भी अच्छे तरीके से उत्तर लिखें। पैसेज को ध्यान से पढ़ने के बाद उत्तर लिखें। लिखने की रफ्तार शुरू से ही बनाकर चलें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।