Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panchayat By Election Result: कड़े मुकाबले में शाहिद ने फारूक को 37 मत से हराकर प्रधान पद की सीट पर किया कब्जा

    By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 11:16 AM (IST)

    मेरठ विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाजीपुर की महिला ग्राम प्रधान मीनम खां की बीमारी के चलते 21 जून 2023 हुई मृत्यु के बाद शासन के निर्देश पर छह सितंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की गई। जिसमें अनारक्षित प्रधान पद की सीट पर उपचुनाव के इस प्रक्रिया में बुधवार को मतदान हुआ था। जिसमें शाहिद को 688 मत मिले। वही फारूक को 651 मत मिले।

    Hero Image
    Panchayat By Election Result: ग्राम पंचायत हाजीपुर के नतीजे घोषित

     संवाद सूत्र खरखौदा: मेरठ विकासखंड की ग्राम पंचायत हाजीपुर में प्रधान पद के लिए बुधवार को कुशल संपन्न हुआ मतदान। जिसकी मतगणना शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में की गई जिसमें शाहिद ने फारूक को खड़े मुकाबले में 37 मतों से हराकर प्रधान पद की सीट पर कब्जा कर लिया ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाजीपुर की महिला ग्राम प्रधान मीनम खां की बीमारी के चलते 21 जून 2023 हुई मृत्यु के बाद शासन के निर्देश पर छह सितंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की गई। जिसमें अनारक्षित प्रधान पद की सीट पर उपचुनाव के इस प्रक्रिया में आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। बुधवार को मतदान हुआ। मतदान 89% हुआ।

    Read Also: Gram Panchayat महिला ग्राम प्रधान ने बदली गांव की सूरत- नहीं है कोई कच्ची सड़क; WiFi की सुविधा भी उपलब्ध..

    शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में मतगणना हुई। जिसमें शाहिद को 688 मत मिले। वही फारूक को 651 मत मिले। कड़े मुकाबले में शाहिद ने फारूक को 37 मतों से हराकर प्रधान पद की सीट पर कब्जा कर लिया।

    इससे पूर्व फारूक की पत्नी मीनम खां ग्राम प्रधान थी। जिनका बीमारी के चलते निधन हो गया था । मेरठ ब्लॉक के एडीओ पंचायत मनोज कुमार ने बताया कि शाहिद को विजय घोषित कर प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner