भाजपा की जनविश्वास यात्रा से विरोधी पस्त : बंसल
भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय में पश्चिमी उप्र के जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों की बैठक लेकर चुनावी रणनीति बनाई।

मेरठ, जेएनएन। भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय में पश्चिमी उप्र के जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों की बैठक लेकर चुनावी रणनीति बनाई।
सुनील बंसल ने कहा कि प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों से यात्राएं निकाली गई, जिसे देखकर विरोधी दलों का भ्रम दूर हो गया। यात्राओं का तीन हजार स्थानों पर स्वागत हुआ। 200 सभाएं की गई। 40 बड़ी सभाएं हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने संबोधन दिया। प्रदेशभर में डेढ़ करोड़ लोगों ने स्वागत करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की। बंसल ने कहा कि विरोधी दल 15 दिन में एक दिन काम करते हैं, जबकि 98 संगठन जिलों में से 15 में भाजपा रोक काम करती है। बंसल ने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिमी उप्र के 4723 शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी सहभोज होगा, जिसमें सभी जन प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद शक्ति केंद्र स्तर पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन होंगे। बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, राजस्थान के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सह प्रभारी एवं करनाल के सांसद संजीव भाटिया, क्षेत्रीय प्रभारी जेपीएस राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन व पश्चिम के 19 संगठन जिलों के अध्यक्ष-प्रभारी शामिल हुए।
पंकज सिंह ने की दो मंडलों की बैठक
जिला प्रभारी एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने दक्षिण विस के मलियाना-रिठानी मंडल की बैठक ली। उन्होंने लाभार्थियों से संपर्क एवं मोर्चो द्वारा किए गए सामाजिक संपर्क के बारे में चर्चा की। संबोधन में पंकज सिंह ने कहा कि जनविश्वास यात्रा बेहद सफल रही। बूथ मैनेजमेंट की धार को बनाकर रखना होगा। विधायक सोमेंद्र तोमर ने लाभार्थी संपर्क प्रमुख विवेक रस्तोगी एवं सीमा श्रीवास्तव के प्रयासों को सराहा। दोनों ने लाभार्थियों की सूची दी। संचालन विनीत चपराना ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।