पीमा के अध्यक्ष निपुण जैन व सचिव बने नितिन
परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (पीमा) की शनिवार को परतापुर स्थित कार्यालय पर सभा हुई।

मेरठ, जेएनएन। परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (पीमा) की शनिवार को परतापुर स्थित एजीएम इंडस्ट्रियल एस्टेट पर एक सभा हुई। इसमें उद्योग के विकास के लिए किए गए कार्यो पर चर्चा हुई व नवीन कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। निपुण जैन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। चुनाव से पूर्व कार्यकारिणी के सचिव राजीव सिंघल ने सबसे पहले पिछले वर्षों में पीमा द्वारा औद्योगिक क्षेत्र व उद्यमियों के विकास के लिए किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला। इसके बाद चुनाव अधिकार के तौर पर रविंद्र एलेन ने कार्यकारिणी के परिणाम घोषित किए। राजीव सिंघल उपाध्यक्ष, नितिन कपूर सचिव व कमल नारंग कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यक्रम में पीमा के डीवी सिंह, हरिओम गोयल, मयंक गुप्ता, मोहित जैन आदि सदस्य मौजूद रहे।
43.80 करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत : शासन ने लोक निर्माण विभाग को तीन सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण के लिए 43.80 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड भवन) के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि कंकरखेड़ा पावली मुल्हेडा मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 24.53 करोड़, रसूलपुर धौलडी को 16.06 करोड़ व करनावल सरुरपुर जसड़ मार्ग को 3.21 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। तीनों सड़कों पर टेंडर जारी कर जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
आर्किटेक्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित: मेरठ आर्किटेक्ट एसोसिएशन ने शनिवार को कार्यकारिणी की घोषणा की। एलेक्जेंडर क्लब में बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि चिराग गुप्ता को सचिव, इशू बंसल को कोषाध्यक्ष, वसीम अहमद उपाध्यक्ष, आदित्य सिघल को संयुक्त सचिव, अंकुर बंसल व शिवांग मनोहर को डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। गठन के बाद शपथ ग्रहण कराई गई। जागेश कुमार, देवेंद्र मोहन, रजत भट्टर, शमा महरा, अशोक अहलूवालिया, अमित भारद्वाज मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।