Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साइबर ठगी का नया तरीका! नौकरी के नाम पर लिए कागजात, खाता खोलकर उठा लिया दो लाख का लोन

    By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 03:53 PM (IST)

    साइबर ठग शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। नौकरी के नाम पर एक युवती से आधार कार्ड से लेकर पैन कार्ड और अन्य जरूरी कागजात ले लिए। इसके बा ...और पढ़ें

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण

     जागरण संवाददाता, मेरठ: साइबर ठग शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। नौकरी के नाम पर एक युवती से आधार कार्ड से लेकर पैन कार्ड और अन्य जरूरी कागजात ले लिए। इसके बाद एक बैंक में खाता खोला और दो लाख रुपए का लोन ले लिया। किस्त नहीं देने पर बैंक कर्मचारी घर पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवती ने साइबर सेल में शिकायत की है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी खुशबू चौधरी ने बताया कि जुलाई 2022 में उसके पास नौकरी के लिए फोन आया था। उसने अपने जरूरी कागजात मेल कर दिए थे। कुछ समय बाद जब खुशबू ने नौकरी के बारे में जानकारी के लिए फोन किया तो बात नहीं हुई। खुशबू ने बताया दिसंबर 22 में राजस्थान की पुलिस कंकरखेड़ा पुलिस के साथ घर पहुंची और बताया कि राजस्थान के एक बैंक में तुम्हारा खाता खुला हुआ है।

    खाते में ठगी के रुपए ट्रांसफर हुए हैं। खुशबू ने कोई भी खाता खुलवाने से इंकार कर दिया। 2 दिन पहले बैंक के कर्मचारी खुशबू के घर पहुंचे और बताया कि उनके नाम पर दो लाख रुपए का लोन है। किस्त भी जमा नहीं हो रही है। इसके बाद खुशबू ने साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि साइबर ठगों ने अकाउंट खुलवाया था। उसे बंद करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।