विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली तक NCRTC को मिलेगी मोदीपुरम बस अड्डे की जमीन, मेरठ में भूड़बराल बस अड्डे का निर्माण भी जारी

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:47 AM (IST)

मेरठ में भैंसाली बस स्टैंड को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. दीपावली तक NCRTC को मिलेगी मोदीपुरम बस अड्डे की जमीन।

  2. भूड़बराल बस अड्डे की जमीन पहले ही NCRTC को मिली।

  3. मोदीपुरम भूमि अधिग्रहण के लिए 44 करोड़ रुपये का मुआवजा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर को जाम मुक्त करने के प्रयास अब जल्द परवान चढ़ेंगे। रोडवेज के भैंसाली बस स्टैंड को शहर के बाहर भूड़बराल और मोदीपुरम में स्थानांतरित किया जाना है। भूड़बराल बस अड्डे के लिए जमीन का अधिग्रहण करके जिला प्रशासन एनसीआरटीसी को सौंप चुका है। उसपर एनसीआरटीसी का नाम भी दर्ज किया जा चुका है।

वहीं, मोदीपुरम बस अड्डे की जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी लगभग पूरी जा चुकी है। अधिकारियों का दावा है कि दीपावली तक जमीन एनसीआरटीसी को सौंपने की संभावना है, लेकिन उसके लिए एनसीआरटीसी को 44 करोड़ रुपये मुआवजे के लिए देना होगा। यह राशि एजेंसी से मांगी गई है।

दिल्ली रोड स्थित भैंसाली बस अड्डे में रोजाना चार सौ से ज्यादा बसें विभिन्न राज्यों और अन्य जनपदों से आती हैं। इससे जाम लगता है। इसके समाधान के लिए भैंसाली बस अड्डे को भूड़बराल और मोदीपुरम में स्थानांतरित किया जाएगा। एनसीआरटीसी दोनों स्थानों पर नए बस अड्डों का निर्माण कराकर रोडवेज को देगा।

40 हजार वर्ग मीटर जमीन की खरीद

दोनों बस अड्डों के लिए भूड़बराल, पल्हैड़ा, दुल्हेड़ा और सिवाया गांवों की लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन की खरीद की जा रही है। भूड़बराल बस अड्डे के लिए नमो भारत के शताब्दीनगर स्टेशन से सटी 28,507 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण करके जिला प्रशासन ने उसे एनसीआरटीसी को सौंप दिया है तथा खसरा खतौनी में नाम भी दर्ज कर दिया है।

इसके लिए 95 किसान परिवारों को 55 करोड़ रुपये मुआवजा प्रदान किया गया। मोदीपुरम में बस अड्डे के लिए 11,848 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। यहां भी अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरा करके भूमि मालिकों के अवार्ड तैयार कर लिए गए हैं। भूमि मालिकों को केवल मुआवजा राशि का वितरण किया जाना है। इसके लिए एनसीआरटीसी से 44 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

अधिकारियों का कहना है कि आगामी दो तीन दिन में एनसीआरटीसी पैसा उपलब्ध कराने का वादा कर रहा है। यहां छोटे छोटे भूखंड हैं। लगभग 100 लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। पैसा वितरण होते ही यह भूमि भी एनसीआरटीसी के नाम दर्ज कर दी जाएगी।

भूड़बराल के बाद अब मोदीपुरम बस अड्डे की जमीन भी एनसीआरटीसी को उपलब्ध कराने की तैयारी है। एनसीआरटीसी मुआवजे के लिए 44 करोड़ रुपये आगामी दो से तीन दिन में उपलब्ध कराने का वादा कर रहा है। इसके बाद एक सप्ताह से भी कम समय में मुआवजा वितरण कराकर जमीन पर कब्जा ले लिया जाएगा।

-नवीन चंद्र, एडीएम भूमि अध्याप्ति

एक साल में बनकर तैयार होगा भूड़बराल बस अड्डा

एनसीआरटीसी के जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि भूड़बराल और मोदीपुरम दोनों नए बस अड्डों के भवन निर्माण के लिए एनसीआरटीसी टेंडर प्रक्रिया कर चुका है। भूड़बराल बस अड्डे का भवन बनाकर तैयार करने के लिए नवंबर 2027 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मोदीपुरम बस अड्डे की जमीन मिलते ही उसके भवन निर्माण की समय सीमा भी निर्धारित कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- मेरठ से गोरखपुर-लखनऊ जैसे शहरों को अतिरिक्त बसें, संविदा चालक-परिचालकों को मिलेगा 4800 रु का अतिरिक्त मानदेय

यह भी पढ़ें- नमो भारत कॉरिडोर के पास बनेंगे रेजिडेंशियल अपार्टमेंट और ऑफिस, सराय काले खां से मेरठ तक NCRTC का बड़ा प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।