मेरठ से गोरखपुर-लखनऊ जैसे शहरों को अतिरिक्त बसें, संविदा चालक-परिचालकों को मिलेगा 4800 रु का अतिरिक्त मानदेय
दीपावली पर्व पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मेरठ रोडवेज ने विशेष बस सेवाएं शुरू की हैं। ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
दीपावली पर मेरठ रोडवेज की विशेष बस सेवा।
6 से 17 नवंबर तक चलेंगी अतिरिक्त बसें।
चालक-परिचालकों को 4800 रुपये का मानदेय।
जागरण संवाददाता, मेरठ। दीपावली के पर्व पर लोगों को उनके गंतव्य पर पहुंचाने के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। छह नवंबर से 17 नवंबर तक के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू हो गई है। जिसके तहत कर्मचारियों को अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा।
सोहराब गेट डिपो ने बरेली, आगरा के लिए 25-25, गाेरखपुर के लिए 10, कानपुर के लिए आठ, लखनऊ के लिए छह, बुलंदशहर के लिए 60, लखीमपुर के लिए चार, बंदायू के लिए 10, मुरादाबाद के लिए 15 बसे चलाईं जाएंगी। एआरएम राजीव कुमार ने बताया कि यह सभी बसें सोहराब गेट बस अड्डे से रवाना होगी।
संविदा चालक परिचालकों को 4800 रुपये का अतिरिक्त मानदेय
यह भी पढ़ें- त्योहार पर घर पहुंचना आसान: दीपावली-छठ पर 12 दिन तक एक्सट्रा रोडवेज की सर्विस, दिल्ली-पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें
डिपो प्रभारी आसिफ अली ने बताया कि यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार रूटों पर बसें घटाई बढ़ाई जा सकती है। बताया कि 12 दिनों तक लगातार ड्यूटी करने और 3600 किलोमीटर दूरी तय करने वाले संविदा चालक परिचालकों को 4800 रुपये का अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा।