Move to Jagran APP

Namo Bharat Trains: कल से नई टाइमिंग पर चलेगी नमो भारत ट्रेनें, सोमवार से शनिवार तक का ये है नया समय

Namo Bharat train Time Change 20 मई से नई समय-सारिणी पर चलेगी नमो भारत ट्रेनें। गर्मी में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए निर्णय लिया गया है। सोमवार से लेकर शनिवार तक सुबह छह बजे से नमो भारत ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। वहीं रविवार को आठ बजे से ट्रेन मिलेगी। रात के समय में भी बदलाव किया गया है।

By dileep patel Edited By: Abhishek Saxena Sun, 19 May 2024 12:30 PM (IST)
Namo Bharat Trains: कल से नई टाइमिंग पर चलेगी नमो भारत ट्रेनें, सोमवार से शनिवार तक का ये है नया समय
Namo Bharat trains: 20 मई से नई समय-सारिणी पर चलेगी नमो भारत ट्रेनें

जागरण संवाददाता, मेरठ। गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए नमो भारत ट्रेनों का परिचालन समय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। साहिबाबाद से मोदीनगर नार्थ के बीच नमो भारत ट्रेनें 20 मई से नई समय-सारिणी पर चलेंगी।

सोमवार से शनिवार तक सुबह छह से रात दस की टाइमिंग

एनसीआरटीसी की नई समय-सारणी के मुताबिक नमो भारत ट्रेन सेवाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रहेगी। रविवार को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध होंगी।

  • अभी नमो भारत ट्रेनों का परिचालन रात आठ बजे तक हो रहा है।
  • नमो भारत ट्रेन सेवाएं साहिबाबाद से मोदीनगर नार्थ तक हैं।
  • कुल आठ आरआरटीएस स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नार्थ हैं। जहां पर नमो भारत ट्रेनों का परिचालन होता है।
  • करीब 34 किमी सेक्शन में संचालित होती है।
  • दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल कारिडोर की लंबाई 82 किमी है।
  • कारिडोर के बाकी हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है।
  • पूरे कारिडोर पर जून 2025 तक नमो भारत ट्रेनों चलाने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ेंः Income Tax Raid: आगरा में जूता कारोबारियों के यहां मिला इतना कैश कि हांफ गईं मशीनें, नाेटों की गिनती करते-करते थकी टीम

ये भी पढ़ेंः Husband Wife Dispute: 12th पास पत्नी ने किया गांव में रहने से किया इनकार, पिंक सिटी में पति के साथ रहने की लड़ाई

जून में मेरठ साउथ से शुरू हो सकता है परिचालन

एनसीआरटीसी के अधिकारियों का अब पूरा जोर मोदीनगर नार्थ से नमो भारत को मेरठ साउथ तक परिचालन बढ़ाने पर है।अभी एनसीआरटीसी के अधिकारियों द्वारा परिचालन शुरू करने के लिए पहले कारिडोर के ट्रैक की सुरक्षा जांच की जा रही है। उम्मीद की जा रही है मई के अंत में या जून के प्रथम पखवाड़े में मेरठ साउथ से नमो भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकता है। मेरठवासियों को नमो भारत ट्रेनों का बेसब्री से इंतजार है।