Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut to Delhi: चांदनी चौक से जुड़ जाएगा मेरठ का आबूलेन, पढ़िए कैसे? पराठे वाली गली का चखेंगे स्वाद

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 10:17 PM (IST)

    दिल्ली का प्रसिद्ध चांदनी चौक अब मेरठ के आबूलेन से नमो भारत ट्रेन और दिल्ली मेट्रो के माध्यम से जुड़ जाएगा। व्यापारियों को इस ट्रेन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इससे दिल्ली-मेरठ के बीच व्यापार में वृद्धि की उम्मीद है। आबूलेन व्यापार संघ ने बेगमपुल मेट्रो स्टेशन का दौरा किया और कहा कि यह स्टेशन मेरठ के विकास का प्रतीक है।

    Hero Image
    चांदनी चौक से जुड़ जाएगा आबूलेन, व्यापारियों ने किया बेगमपुल स्टेशन भ्रमण

    जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध बाजार चांदनी चौक हो या फिर मेरठ का आबूलेन, अब ये दोनों एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे। यह होगा नमो भारत ट्रेन और दिल्ली मेट्रो से। व्यापारी नमो भारत ट्रेन के संचालन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह दिल्ली से मेरठ के बीच व्यापार की स्थिति पूरी तरह से बदल देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष आकाश खन्ना के नेतृत्व में महामंत्री सरदार राजबीर सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव सेठ, सदस्य राहुल दास, अनुभव अग्रवाल, संजय मुंजाल, अमन सेठ, रिंकू स्वर्ण, गोलू अमृत और अजय अग्रवाल ने बेगमपुल मेट्रो स्टेशन का दौरा किया।

    महामंत्री ने कहा कि यह स्टेशन मेरठ के विकास और गौरव का प्रतीक है, जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य संरचना के रूप में उभरकर सामने आया है। इसके शुरू होने से आबूलेन और आसपास के बाजारों में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, जिससे मेरठ की आर्थिक समृद्धि और सामाजिक चहल-पहल में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मेरठ को प्रगति के नए शिखर तक ले जाएगा।