विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NAMO Bharat की सेवा रात 10 बजे तक ही होने से दैनिक यात्रियाें को हो रही असुविधा, उठाई समय बढ़ाने की मांग

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 02 Mar 2026 05:55 AM (IST)

NAMO Bharat Train: नमो भारत ट्रेन के दैनिक यात्रियों का कहना हे क‍ि वर्तमान में रात 10 बजे तक संचालन होने से नौकरीपेशा लोगों को असुविधा होती है।

नमो भारत ट्रेन के दैनिक यात्री वर्तमान 10 बजे की समय सीमा से परेशान (फाइल फोटो)

नमो भारत ट्रेन के दैनिक यात्री वर्तमान 10 बजे की समय सीमा से परेशान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ऑफिस की देरी व जाम आदि के कारण काफी यात्री नहीं पकड़ पाते ट्रेन।

  2. वर्तमान 10 बजे की समय सीमा से नौकरीपेशा लोग परेशान हैं।

जागरण संवाददाता, मेरठ। नमो भारत ट्रेन मेरठ से दिल्ली को जोड़ रही है। मेरठ से सेवा शुरू होते ही अब इसमें नौकरी करने वाले युवा प्रतिदिन नमो भारत से जाने लगे हैं। इनमें दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम व फरीदाबाद तक के यात्री हैं।

इस ट्रेन का संचालन रात 10 बजे तक ही होता है। ऐसे में अब यात्री मांग उठा रहे हैं कि इसकी सेवा रात 11 बजे तक होनी चाहिए ताकि वह कार्यालय से निकलने के बाद आसानी से पहुंच सकें।

यात्रियों का कहना है कि सभी नौकरी करने वालों का आफिस से निकलने का समय पांच या छह बजे नहीं होता। कहीं सात बजे या आठ बजे भी है। यही नहीं जिनका कार्यालय मेट्रो या नमो भारत कारिडोर के आसपास नहीं है उन्हें पहुंचने में समय लगता है।

यह भी पढ़ें- होली पर Namo Bharat और Meerut Metro के समय में बदलाव, इसकी जानकारी के बाद ही स्टेशन पर पहुंचें

यदि द्वारका, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि की तरफ नौकरी करते हैं तो काफी समय दिल्ली मेट्रो में ही चला जाता है। ऐसे में नमो भारत के तीनों स्टेशनों तक 10 बजे तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। यदि यह समय बढ़ाकर 11 बजे कर दिया जाए तो सुविधाजनक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Namo Bharat के बेगमपुल स्टेशन पर दोपहिया वाहन पार्किंग शुरू, यात्रियों को मिली राहत; इतना देना होगा शुल्‍क

इन्‍होंने कहा 

यदि मेरठ को दिल्ली व एनसीआर के प्रमुख शहरों से जोड़ना है तो नमो भारत का समय बढ़ाकर रात 11 बजे करना चाहिए। बड़ी संख्या में लोग 10 बजे के बाद पहुंच पाते हैं। सरकार को समय बदलने पर ध्यान अवश्य देना चाहिए।

-दरीन जैदी, घंटाघर बाजार

शहरों में रात 10 बजे सामान्य बात है, कोई यदि आफिस निकलेगा या किसी रिश्तेदार के यहां से तब भी उसे स्टेशनाें तक पहुंचना आसान नहीं रहता। ट्रेन छूटने के कारण डग्गामार बस या अन्य किसी प्रकार के वाहनों से आना पड़ता है। सर्दी में भले ही 10 बजे रखें लेकिन गर्मी के मौसम में समय सीमा 11 बजे तक अवश्य करनी चाहिए।

-सुमन, प्रताप नगर।

10 बजे तक ही संचालन करने की बात समझ में नहीं आती है। नौकरी की बात हो या फिर व्यापार आदि सभी में कहीं भी आने-जाने में वक्त लगता है। दिल्ली मेट्रो को पकड़कर नमो भारत के स्टेशन तक आने तक भी काफी समय लग जाता है। इसका समय 11 बजे होना चाहिए।

-अक्षय, आनंदपुरी।

यह भी पढ़ें- सोने की गुझिया, कीमत सवा लाख रुपये प्रति किलोग्राम