होली पर Namo Bharat और Meerut Metro के समय में बदलाव, इसकी जानकारी के बाद ही स्टेशन पर पहुंचें
Namo Bharat and Meerut Metro : होली के त्योहार यानि 4 मार्च को मोदीपुरम से सराय काले खां तक नमो ...और पढ़ें

HighLights
होली यानि चार मार्च को दोनों ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव।
नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं 4 मार्च को 11 घंटे बंद रहेंगी।
जागरण संवाददाता, मेरठ। होली के त्योहार यानी 4 मार्च को मोदीपुरम से सराय काले खा नमो भारत व मेरठ में मेट्रो सेवाएं शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगी। इस दिन शाम 5:00 बजे के बाद दोनों ट्रेनों का संचालन होगा जो रात 10:00 बजे तक जारी रहेगा।
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं 4 मार्च को 11 घंटे बंद रहेगी यानी सुबह 6:00 से शाम 5:00 बजे तक यह ट्रेन उपलब्ध नहीं रहेगी। शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक इन ट्रेन का संचालन होगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलती रहेंगी। रविवार को उनके समय में कोई फेरबदल नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- Namo Bharat के बेगमपुल स्टेशन पर दोपहिया वाहन पार्किंग शुरू, यात्रियों को मिली राहत; इतना देना होगा शुल्क
नमो भारत स्टेशन पर लगेंगे बोर्ड
पुनीत वत्स ने बताया कि मेरठ में नमो भारत के स्टेशन मोदीपुरम बेगमपुर शताब्दी नगर व मेरठ साउथ को छोड़कर अन्य सभी जो स्टेशन पर 'नमो भारत उपलब्ध नहीं है' बोर्ड भी लगाए जाएंगे। वह स्पष्ट रूप से मेट्रो स्टेशन का बोर्ड लगेगा। प्रमुख स्टेशन से निकासी के लिए गेट पर भी बोर्ड लगाए जाएंगे। जैसे बेगमपुल स्टेशन से किसी को आबूलेन जाना है, तो उन्ह़े किस गेट से बाहर जाना चाहिए, इसकी जानकारी बोर्ड पर अंकित होगी।
