विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Namo Bharat के बेगमपुल स्टेशन पर दोपहिया वाहन पार्किंग शुरू, यात्रियों को मिली राहत; इतना देना होगा शुल्‍क

By Dileep Patel Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 02 Mar 2026 06:14 AM (IST)

Namo Bharat Station Begumpul : बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी ने अस्थायी दोपहिया वाहन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एनसीआरटीसी ने अस्थायी पार्किंग की सुविधा प्रदान की।

  2. बेगमपुल स्टेशन से नमो भारत औ मेट्रो दोनों का होता है संचालन।

जागरण संवाददाता, मेरठ। बेगमपुल नमो भारत स्टेशन के बाहर अस्थायी रूप में एनसीआरटीसी की ओर से दोपहिया वाहनों की पार्किंग शुरू कर दी गई है। जिससे यात्रियों को राहत मिली हैं। हालांकि कार पार्किंग की सुविधा अभी नहीं है।

स्टेशन के बाहर दो स्थानों पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बकायदा सड़क की तरफ रस्सा लगाया गया है। ताकि पार्किंग एरिया अलग किया जा सके। सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

दोपहिया वाहन का पार्किंग शुल्क छह घंटे के लिए 10 रुपये, 12 घंटे के लिए 25 रुपये, 16 घंटों के लिए 30 रुपये लगेगा। पार्किग की पर्ची भी काटी जा रही है। रविवार को बेगमपुल स्टेशन पहुंचे लोगों को दोपहिया वाहन खड़े करने में परेशानी नहीं हुई।

हालांकि कार पार्किंग के लिए अभी लोग परेशान हैं। बेगमपुल स्टेशन से नमो भारत और मेट्रो दोनों का संचालन होता है।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro और Namo Bharat ट्रेन में मिलेगा मुफ्त यात्रा का अवसर, इसके लिए आपको करना होगा यह काम

बेगमपुल शहर के बीचोबीच प्रमुख स्टेशन है। पीएल शर्मा रोड, आबूलेन और सदर बाजार सहित आसपास बाजार क्षेत्र और आबादी क्षेत्र है।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro और Namo Bharat के यात्री यह सामान साथ ले जाने की गलती न करें, आपको स्टेशन पर रोक देंगे SSF के जवान

 इसके चलते लोग बड़ी संख्या में यहां पहले से आते हैं। पार्किंग के लिए पहले ही समस्या रही है। अब नमो भारत और मेट्रो के संचालन के बाद मांग बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Namo Bharat से सराय काले खां स्टेशन पहुंचने के बाद ऐसे करें दिल्ली के प्रमुख स्थानों, गुरुग्राम व फरीदाबाद की यात्रा