Meerut Metro और Namo Bharat ट्रेन में मिलेगा मुफ्त यात्रा का अवसर, इसके लिए आपको करना होगा यह काम
Namo Bharat and Meerut Metro : नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो के यात्रियों को अब मुफ्त यात्रा का लाभ ...और पढ़ें

मेरठ में मेट्रो की प्रतीक्षा करते यात्री।
HighLights
नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों के यात्रियों को मिलेगा यह लाभ।
डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने को यात्रियों को दी गई सुविधा।
जागरण संवाददाता, मेरठ। अगर आप नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो में नियमित यात्रा करते हैं तो इसके लिए आपको उपहार मिल सकता है। यह उपहार है मुफ्त यात्रा का लाभ। जब आप कई बार यात्रा करेंगे तो उसके बदले में लायल्टी प्वांइट मिलेगा, इस प्वाइंट का उपयोग करके मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
यह सुविधा मिलेगी नमो भारत कनेक्ट एप के माध्यम से डिजिटल क्यूआर टिकट लेने पर या फिर नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का उपयोग करने पर। एनसीएमसी या नमो भारत कनेक्ट ऐप से यात्रा पर खर्च किए गए प्रत्येक एक रुपये पर एक लायल्टी प्वाइंट अर्जित होता है, प्रत्येक पाइंट का मूल्य 10 पैसे है। कम से कम 300 लायल्टी प्वाइंट्स इकट्ठा होने पर यात्री उन्हें रिडीम कर मुफ्त यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
ऐसे मिलेगा कार्ड धारकों को लाभ
लायल्टी प्रोग्राम के तहत एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करने वाले यात्रियों के एकत्रित प्वाइंट्स प्रत्येक दिन यात्री के एनसीएमसी खाते में जमा किए जाते हैं। इन प्वाइंट्स को यात्री अगले दिन चेक कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि कोई यात्री अपनी यात्रा पर 100 खर्च करता है, तो उसे 10 रुपये के बराबर 100 प्वाइंट मिलते हैं, जो उसके एनसीएमसी खाते में जुड़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Namo Bharat में स्ट्रेचर या व्हीलचेयर की Free सुविधा लेनी है तो आपको इस कोच तक पहुंचना होगा
एक बार पर्याप्त प्वाइंट्स जमा करने के बाद यात्री उसे रिडीम कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बार-बार प्वाइंट्स रिडीम करने की आवश्यकता न पड़े इसके लिए एक साथ पांच ट्रिप रिडीम करने का प्रविधान भी उपलब्ध है। एनसीएमसी कार्ड उपयोग करने वाले यात्री टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) टिकट रीडर या टिकट काउंटर पर अपने जमा लायल्टी प्वाइंट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Namo Bharat से सराय काले खां स्टेशन पहुंचने के बाद ऐसे करें दिल्ली के प्रमुख स्थानों, गुरुग्राम व फरीदाबाद की यात्रा
ऐसे मिलेगा एप से क्यूआर टिकट लेने पर लाभ
नमो भारत कनेक्ट एप का उपयोग करके डिजिटल क्यूआर टिकट लेने वाले यात्रियों को भी लायल्टी पाइंट्स मिलता है। इसमें जो आपको लायल्टी प्वाइंट मिलता है उसकी जांच आसानी से कर सकते हैं। उसे रिडीम करना भी सरल है।
यह भी पढ़ें- Meerut Metro: सुरंग में मोबाइल नेटवर्क गायब, यात्रियों को हो रही परेशानी, बेगमपुल स्टेशन पर Wi-Fi भी ठप
एप में लायल्टी पाइंट्स विकल्प का चयन करने के बाद रिडीम का विकल्प आएगा। यदि आप पात्र हो चुके हैं तो प्वाइंट के बदले अपना टिकट बुक कर सकते हैं। इससे संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए एप के माय अकाउंट सेक्शन में नमो भारत सेगमेंट के अंतर्गत अक्सर पूछे जाने वाले सेक्शन देख सकते हैं.
