विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Meerut Metro: सुरंग में मोबाइल नेटवर्क गायब, यात्रियों को हो रही परेशानी, बेगमपुल स्टेशन पर  Wi-Fi भी ठप

By Dileep Patel Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 24 Feb 2026 12:42 PM (IST)

Meerut Metro and Namo Bharat :मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को सुरंग में मोबाइल नेटवर्क न मिलने से परेशानी हो रही है।

गायब मोबाइल नेटवर्क दिखाते यात्री।

गायब मोबाइल नेटवर्क दिखाते यात्री।

HighLights

  1. शहर में ट्रेन के सुरंग से गुजरने के दौरान मोबाइल नेटवर्क गायब  हो रहा

  2. यात्रियों ने अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की

जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को शहर में ट्रेन के सुरंग से गुजरने के दौरान मोबाइल नेटवर्क गायब होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेगमपुल स्टेशन पर एनसीआरटीसी की फ्री वाई फाई सेवा भी ठप है।

मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन ने यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है, लेकिन उन्हें एक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ सेंट्रल और बेगमपुल स्टेशनों के बीच सुरंग से ट्रेन के गुजरने के दौरान मोबाइल पर इंटरनेट बंद हो जाता है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

इस समस्या से ट्रेन स्टाफ भी परेशान है। बेगमपुल स्टेशन पर एनसीआरटीसी (NCRTC) का फ्री वाई फाई सेवा दिलाने का दावा भी फेल हो गया है। वहां यात्री इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पार रहे हैं। मोबाइल इंटरनेट व वाई फाई सेवा बंद होने से समस्या और बढ़ गई है।

यात्रियों ने अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है। उधर, बताया जाता है कि इस समस्या से स्थानीय अधिकारियों ने एनसीआरटीसी के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। इसके तकनीकी टीम जल्द इसके समाधान की दिशा में प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro और Namo Bharat ट्रेन में मिलेगा मुफ्त यात्रा का अवसर, इसके लिए आपको करना होगा यह काम

एक लाख यात्रियों से किया सफर

रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमो भारत कारिडोर के विस्तारीकरण और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया था। जिसके बाद शाम छह बजे से नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया गया था। पहले दिन चार घंटे का संचालन रहा।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro और Namo Bharat के यात्री यह सामान साथ ले जाने की गलती न करें, आपको स्टेशन पर रोक देंगे SSF के जवान

दूसरे दिन सोमवार को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक 16 घंटे का संचालन रहा। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि 20 घंटे के संचालन में नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो दोनों को मिलाकर करीब एक लाख यात्री सफर कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro-Namo Bharat हैं सुरक्षित, बटन दबाते ही यात्रियों को मिलेगी मदद

नमो भारत ट्रेन मोदीपुरम से सराय काले खां के बीच और मेरठ मेट्रो मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच चल रही है। दोनों ट्रेनों की रफ्तार ने यात्रियों को आकर्षित किया है। जहां नमो भारत ट्रेन से मोदीपुरम से सराय काले खां तक का सफर 55 मिनट में पूरा हो रहा है वहीं मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक का सफर मेट्रो से 30 मिनट में पूरा हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro और नमो भारत की किराया सूची जारी, मेट्रो का अधिकतम Fare ₹60; दिल्ली जाने के लिए देने होंगे इतने रुपये