Meerut Metro और नमो भारत की किराया सूची जारी, मेट्रो का अधिकतम Fare ₹60; दिल्ली जाने के लिए देने होंगे इतने रुपये
एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो की किराया सूची जारी कर दी है। नमो भारत का न्यूनतम किराया ...और पढ़ें

HighLights
नमो भारत का न्यूनतम किराया 20, अधिकतम 210।
मेरठ मेट्रो का किराया 20 से 60 रुपये निर्धारित।
जागरण संवाददाता, मेरठ। नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का किराया सूची एनसीआरटीसी ने जारी कर दिया है। नमो भारत का न्यूनतम 20 रुपये और अधिकतम किराया 210 रुपये रखा गया है। मेरठ वासियों को सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन से 82 किमी के कारिडोर का सफर करने पर 210 रुपये चुकाने पड़ेंगे। वहीं, मेरठ मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपये से अधिकतम 60 रुपये रखा गया है।
मेरठ मेट्रो से मोदीपुरम स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक सफर करने पर कुल 60 रुपये चुकाने पड़ेंगे। रविवार शाम छह बजे से मोदीपुरम से सराय काले खां के बीच नमो भारत ट्रेन और मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू हो गया। इससे पूर्व दोपहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन्हें हरी झंडी दिखाई। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच में सफर करने पर निर्धारित किराये से 20 प्रतिशत अधिक किराया चुकाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro व Namo Bharat के यात्री यह रखें ध्यान, वरना स्टेशन से निकलने से पहले जेब करनी होगी ढीली
सराय काले खां से मोदीपुरम की ओर यात्रा करने पर नमो भारत ट्रेन का किराया
-जंगपुरा स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन तक-20 रुपये
-न्यू अशोक नगर स्टेशन तक-30 रुपये
-आनंद विहार स्टेशन तक-50 रुपये
-साहिबाबाद स्टेशन तक-70 रुपये
-गाजियाबाद स्टेशन तक-80 रुपये
-गुलधर स्टेशन तक-100 रुपये
-दुहाई स्टेशन तक-110 रुपये
-मुरादनगर स्टेशन तक -120 रुपये
-मोदीनगर साउथ स्टेशन तक-140 रुपये
-मोदीनगर नार्थ स्टेशन तक-150 रुपये
-मेरठ साउथ स्टेशन तक-170 रुपये
-शताब्दीनगर स्टेशन तक-180 रुपये
-बेगमपुल स्टेशन तक-200 रुपय
-मोदीपुरम स्टेशन तक-210 रुपये
यह भी पढ़ें- PM ने होली से पहले दिया Meerut Metro व नमो भारत का उपहार, मेरठ में बोले- CM योगी आदित्यनाथ
मोदीपुरम से यात्रा शुरू करने पर नमो भारत का किराया इस प्रकार है...
-मोदीपुरम डिपो से मोदीपुरम स्टेशन तक-20 रुपये
-बेगमपुल-30 रुपये
-शताब्दीनगर स्टेशन-50 रुपये
-मेरठ साउथ स्टेशन-60 रुपये
-मोदीनगर नार्थ स्टेशन-80 रुपये
-मोदीनगर साउथ स्टेशन-90 रुपये
-मुरादनगर स्टेशन-110 रुपये
-दुहाई स्टेशन-120 रुपये
-गुलधर स्टेशन- 140 रुपये
-गाजियाबाद स्टेशन- 150 रुपये
-साहिबाबाद स्टेशन- 160 रुपये
-आनंद विहार स्टेशन- 180 रुपये
-न्यू अशोक नगर स्टेशन -200 रुपये
-सराय काले खां स्टेशन-210 रुपये
-जंगपुरा स्टेशन तक-210 रुपये

यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक पल... प्रधानमंत्री ने किया Meerut Metro-Namo Bharat के संपूर्ण काॅरिडोर का शुभारंभ
मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक मेरठ मेट्रो का किराया इस प्रकार है...
-मोदीपुरम स्टेशन से यात्रा शुरू होगी
-मेरठ नार्थ-20 रुपये
-डोरली-20 रुपये
-एमईएस कालोनी-30 रुपये
-बेगमपुल-30 रुपये
-भैंसाली स्टेशन-40 रुपये
-मेरठ सेंट्रल स्टेशन- 50 रुपये
-ब्रहमपुरी स्टेशन-50 रुपये
-शताब्दीनगर स्टेशन-50 रुपये
-रिठानी स्टेशन-50 रुपये
-परतापुर स्टेशन- 60 रुपये
-मेरठ साउथ स्टेशन-60 रुपये
मेरठ साउथ से मोदीपुरम की तरफ मेरठ मेट्रो से यात्री किराया
-मेरठ साउथ स्टेशन से मेरठ मेट्रो शुरू होगी।
-परतापुर स्टेशन- 20 रुपये
-रिठानी स्टेशन-20 रुपये
-शताब्दीनगर स्टेशन-30 रुपये
-ब्रह्मपुरी स्टेशन-30 रुपये
-मेरठ सेंट्रल स्टेशन-30 रुपये
-भैंसाली स्टेशन-40 रुपये
-बेगमपुल स्टेशन-40 रुपये
-एमइएस कालोनी स्टेशन-50 रुपये
-डोरली स्टेशन-50 रुपये
-मेरठ नार्थ स्टेशन-60 रुपये-मोदीपुरम स्टेशन-60 रुपये
