विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM ने होली से पहले दिया Meerut Metro व नमो भारत का उपहार, मेरठ में बोले- CM योगी आदित्यनाथ

By Digital Desk Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 22 Feb 2026 02:25 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ में नमो भारत ट्रेन के शेष हिस्से और मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर ...और पढ़ें

मेरठ में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मेरठ में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत ट्रेन व मेट्रो का उद्घाटन किया।

  2. दिल्ली-मेरठ यात्रा अब एक घंटे से कम समय में संभव।

जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी नमो भारत के शेष हिस्से (Rapid Train) और मेट्रो सेवा (Meerut Metro) का शुभारंभ किया। यह मेरठ के रेल यातायात के लिए बड़ी और दोहरी सौगात है। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नए और आधुनिक भारत के शिल्पी हैं। नया भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा औघड़नाथ की इस पावन क्रांतिधरा मेरठ में आज मेरठवासियों तथा उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ जनता जनार्दन की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करता हूं। हम सबके लिए यह अंत्यत उत्साह का क्षण है।

कहा कि प्रधानमंत्री ने सेमीस्पीड नमो भारत के साथ मेट्रो का भी उपहार होली से पहले दिया है। कहा कि 11 साल पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी चुनौती होती थी। चार से पांच घंटे में मशक्कत करनी पड़ती थी। लोग दिल्ली दूर मानकर बैठ जाते थे। अब हाईवे, एक्सप्रेसवे से दिल्ली से मेरठ जुड़ा है। 45 मिनट लगते हैं। प्रधनमंत्री ने जो उपहार दिया है, वह इस दूरी को और भी कम कर रहा है।

यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक पल... प्रधानमंत्री ने किया Meerut Metro-Namo Bharat के संपूर्ण काॅरिडोर का शुभारंभ

सीएम ने कहा कि शनिवार को ही प्रधानमंत्री ने गौतमबुद्धनगर जनपद में सेमी कंडक्टर के एक नए प्लांट की आधारशिला का शुभारंभ किया है। आने वाले समय की चुनौती को देखते हुए नया भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। हम सभी इसके साक्षी बन रहे हैं। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नए भारत, आधुनिक भारत के शिल्पी हैं।

यह भी पढ़ें- PM Modi Meerut Visit LIVE: मेरठ में पीएम मोदी ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कहा- अब परियोजनाएं लटकती नहीं

सीएम ने कहा कि पीएम ने ही मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया था। अब वह बनकर तैयार होने वाला है। मेरठ के अंदर खेल उत्पाद तैयार होत्रे है। जेवर में एयरपोर्ट तैयार हो चुका है।