विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Namo Bharat Train तकनीकी खराबी के कारण दुहाई स्टेशन पर रूकी, 15 मिनट लेट शताब्दी नगर स्टेशन पहुंची; यात्री हुए परेशान

By Sanjeev Kumar Jain Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 05 Nov 2026 03:21 PM (IST)

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर दुहाई स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण बुधवार रात नमो भारत ट्रेन 15 मिनट तक रुकी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. यात्रियों को हुई असुविधा, दूसरी ट्रेन भी हुई प्रभावित।

  2. तकनीकी खराबी दूर होने पर सामान्य हुआ यातायात।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कारिडोर पर बुधवार रात 9:40 बजे तकनीकी खराबी के चलते नमो भारत ट्रेन दुहाई स्टेशन पर करीब 15 मिनट तक खड़ी रही।

ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इसके पीछे आ रही दूसरी ट्रेन को सुरक्षा कारणों से गाजियाबाद स्टेशन पर रोकना पड़ा, जिससे रात के वक्त शताब्दी नगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई।

न्यू अशोक नगर से मोदीपुरम की ओर जा रही नमो भारत ट्रेन तकनीकी खराबी के कारण दुहाई स्टेशन पर 15 मिनट खड़ी रही। ऐसे में शताब्दी नगर स्टेशन पर घोषणा की गई कि मोदीपुरम जाने वाली ट्रेन 15 मिनट विलंब से आएगी।

इस सूचना के बाद यात्री परेशान हुए। बाद में 15 मिनट लेट नमो भारत ट्रेन शताब्दी नगर स्टेशन पहुंची। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि तकनीकी खराबी दूर होने के बाद ट्रेन संचालन सामान्य कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- नमो भारत से मेरठ वालों की दिल्ली में दीपावली शॉपिंग हुई 'Superfast'! रोजाना सवा लाख पार हुआ यात्रियों का आंकड़ा

यह भी पढ़ें- नमो भारत के बढ़े 20 फेरे, प्रदूषण के बीच राह होगी आसान; दीपावली पर भी यात्रियों को मिलेगी राहत

मेरठ में जाम से राहत नहीं, हर चौराहे और बाजार में लोगों को हो रही परेशानी  

मेरठ : दीपावली की खरीदारी के लिए घरों से निकल रहे लोगों का आधे से अधिक समय सड़कों पर जाम से जूझते हुए बीत रहा है। माल रोड पर सेक्टर व्यवस्था लागू होने के बावजूद पुलिस जाम से राहत नहीं दिला पा रही। बताते हैं कि थानों की पुलिस जाम की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही।

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था केवल यातायात पुलिस के भरोसे छोड़ दी गई है। एसपी यातायात लगातार संबंधित थानों की पुलिस को अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने को कह रहे हैं, लेकिन स्थिति यथावत है।

बुधवार सुबह से रात तक शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। माल रोड, जीरो माइल और दिल्ली रोड पर हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। स्थानीय पुलिस कहीं नजर नहीं आई। कुछ स्थानों पर यातायात पुलिस जरूर व्यवस्था बनाती दिखी। बिजली बंबा बाईपास पर भी शाप्रिक्स माल तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

दिल्ली रोड पर बेगमपुल से परतापुर इंटरचेंज तक सुबह से शाम तक वाहन फंसे रहे। मिनटों का सफर घंटों में पूरा हुआ। जाम से बचने के लिए वाहन चालकों ने अंदरूनी रास्ते अपनाए, जिससे शहर के भीतरी हिस्सों और बाजारों में भी यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने जाम से निपटने का दावा किया था, लेकिन हर चौराहे और बाजार में व्यवस्था की नाकामी दिखी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।