मेरठ में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, मतदाता सूची में दर्ज कराएं नाम, अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को
Nagar Nikay Chunav 2022 एक से सात नवंबर तक दावे और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची के संबंध में दिए निर्देश। मेरठ में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप तेजी से दिया जा रहा है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Nagar Nikay Chunav नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप तेजी से दिया जा रहा है। सबसे अधिक जोर मतदाता सूची के पुनरीक्षण व अन्य प्रक्रिया को पूर्ण करने पर है। मतदाता सूची में 18 नवंबर को अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा। इससे पहले एक से सात नवंबर तक का समय दावे और आपत्ति के लिए दिया जाएगा।
प्रकाशन 31 अक्टूबर को
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम दीपक मीणा ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट का प्रकाशन 31 अक्टूबर को किया जाएगा। एक से सात नवंबर का समय ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित मतदाता सूची का निरीक्षण के साथ दावे और आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया है। इसके बाद आठ से 12 नवंबर तक दावे और आपत्ति के निस्तारण के लिए रहेगा।
.jpg)
चार नवंबर तक दर्ज करा सकते हैं
इसके बाद 14 से 17 नवंबर तक मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा और 18 नवंबर को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम एक से चार नवंबर तक दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान संबंधित सभी कार्यालय अवकाश के दिन भी खुलेंगे और कर्मचारी तैनात रहेंगे।
परिषद ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मेरठ : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने 11 सूत्रीय मांगों लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। परिषद ने मांग करते हुए बताया कि कर्मचारी संगठनों के साथ माह में एक बार आधिकारी बैठक करें, कर्मचारियों के देयकों का भुगतान समय से किया जाए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा के कार्ड बनवाए जाए। कर्मचारियों की प्रोन्नति समय से की जाए और रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की कार्यवाही की जाए।
ये रहे मौजूद
पुरानी पेंशन बाहाल की जाए, कर्मचारियों की वार्षिक चरित्र प्रविष्टि समय से लिखी जाए आदि मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गिरिजकांत, जिलामंत्री बनी सिंह चौहान, कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार, संरक्षक सुभाष दत्त शर्मा, झम्मन सिंह वर्मा, पूनम गर्ग, पंकज शर्मा, सिद्धार्थ वत्स, नरेंद्र सिंह,पुष्पा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।