Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monsoon Rain 2025: मानसून की पहली झमाझम बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह जलभराव; देखें मेरठ के मौसम का हाल

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 12:19 PM (IST)

    Monsoon Rain Meerut 2025 मेरठ में मानसून की पहली झमाझम बरसात ने शहरवासियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। कई दिनों बाद हुई बरसात ने गर्मी से राहत तो दिलाई लेकिन लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह तक 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने जुलाई की शुरुआत में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

    Hero Image
    Monsoon Rain 2025: झमाझम बारिश से सड़क पर भरा पानी। जागरण

    जागरण संवाददाता, मेरठ। जनपद में मानसून की पहली बरसात ने शहरवासियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। कई दिनों के अंतराल पर हुई बरसात ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। लेकिन रविवार को पूरी रात और सोमवार को सुबह से लगातार बरसात की झड़ी लगने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सुबह तक 120 मिलीमीटर बरसात हो चुकी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में 29 जून को पहुंचा था मानसून

    मेरठ में मानसून निर्धारित तिथि 29 जून को पहुंच गया। रविवार को पूरे दिन घने बादल छाए रहे। रात में बरसात शुरू हुई। मौसम विज्ञानियों ने जुलाई के आरंभ में भी अच्छी बरसात की संभावना जताई है।

    अब अच्छी बारिश की संभावनाएं

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार अरब सागर से नमी का प्रवाह बढ़ रहा है, मानसून की ट्रफ रेखा एनसीआर की ओर शिफ्ट हुई है। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम उप्र के जो क्षेत्र बरसात से अछूते थे वहां पर अब बरसात होने की प्रबल संभावना है। रविवार को जिस प्रकार से घने बादलों से आसमान आच्छादित रहे उससे मौसम विज्ञानियों ने मानसून का आगमान होने पुष्टि की। इस तरह से देखा जाए तो मानसून निर्धारित तिथि 29 जून को मेरठ में पहुंचा है। हालांकि 19 जून के बाद से कई बार बरसात का पूर्वानुमान मौसम विज्ञानियों ने जताया लेकिन वह निर्मूल साबित हुई।

    अगले कुछ दिनों अच्छी बरसात

    सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि मानसून ने एनसीआर और उत्तर प्रदेश के भागों में प्रवेश कर लिया है। यही कारण है कि घने बादल लगातार छाए हुए हैं। आगामी 24 घंटों में अच्छी बरसात की संभावना है। पिछले तीन सालों में जून में सबसे कम बरसात जून में औसत रूप से 82 मिलीमीटर बरसात हुई है। जबकि इस बार 65 मिलीमीटर हुई है। वहीं मई में 29 मिलीमीटर बरसात का औसत है पर 134 मिलीमीटर बरसात हुई है। इस तरह मई में 4.5 गुणा ज्यादा और जून में 21 प्रतिशत कम बरसात हुई है।गर्मी ने भी मई की तुलना में जून में अधिक सताया है। पिछले सालों से तुलना की जाए तो वर्ष 2024 जून में 77 और 2023 में 92 मिलीमीटर बरसात हुई थी।