Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut Crime News: टयूशन से लौट रही किशोरी से छेड़छाड़, रास्ता रोककर खड़े हो गए मनचले, दिव्यांग पर लाठी डंडों से हमला

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 03:38 PM (IST)

    Meerut Crime News Today मेरठ में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना घटित हुई। मनचले रास्ता रोककर खड़े हो गए और छात्रा को धमकी देने लगे। लड़की ने शाेर मचाया तो आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस को दोनों आरोपित सौंप दिए गए हैं। वहीं एक अन्य घटना में दिव्यांग पर हमला हुआ है।

    Hero Image
    Meerut News: टयूशन से लौट रही किशोरी से छेड़छाड़, दो मनचले पकडे़

    जागरण संवाददाता, मेरठ। लिसाडी गेट थाना क्षेत्र के एक कालोनी में टयूशन पढ़कर लौट रही छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों मनचलों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लिसाडी गेट की एक कॉलोनी में शनिवार देर शाम नाबालिग छात्रा घर से थोड़ी दूरी पर टयूशन पढ़ने गई थी। टयूशन पढ़कर लौटते समय अरमान, अल्तमश ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो मनचले जान से मारने की धमकी देने लगे। रास्ता रोककर खडे़ हो गए।

    छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ओर दोनों मनचलों को पकड़ लिया। सूचना पर छात्रा के स्वजन भी मौके पर पहुंचे। स्वजन ने छेड़छाड़ की जानकारी पिलोखडी चौकी पुलिस को दी। पिलोखडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची ओर दोनों मनचलों को चौकी ले आई। पुलिस का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर दोनों मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 

    ये भी पढ़ेंः Shivpal Singh Yadav: शिवपाल सिंह यादव का मायावती पर तंज, बोले भाजपा से दूरी बनाएं तो बसपा को गठबंधन में लाएं, बीजेपी पर कही ये बात

    दिव्यांग पर लाठी डंडों से हमला, हालत गंभीर

    भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव औरंगाबाद में भतीजों ने दिव्यांग अधेड़ को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया आया हैं। थाने पर नामजद तहरीर दी गई हैं।

    ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Manifestation: बाजी बधाई निधिवन जी में, जन्मे बिहारी...निधिवन राज मंदिर में ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकटयस्थली का हुआ महाभिषेक

    औरंगाबाद निवासी वरूण पुत्र अशोक अपने पिता के साथ परिवार में ही एक मौत के बाद तीजे मे शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान उसके पिता अपने घर पर कपडे़ लेने गए थे। पिता दस साल पहले फालिश से पीड़ित हैं। वहां पहले से ही मौजूद उनके भतीजे शेखर, सन्नी पुत्र सुभाष ने जानलेवा हमला कर लाठी डंडों और धारदार ह​थियारों से मारपीट की।

    शोर सुनकर वह अपने पिता को बचाने पहुंचा। हमलावरों ने उसके साथ भी जमकर मारपीट की। घायल वरुण ने शेखर और सन्नी को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी हैं। पुलिस ने घायल की रिपोर्ट के आधार पर संगीन धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।