विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्लर्क पिता के सपने को जीकर प्राची ने किया पूरा, UPSC में पाई 59वीं रैंक

By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 07 Mar 2026 02:53 PM (IST)

मेरठ की प्राची पंवार ने सिविल सेवा परीक्षा में 59वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के ...और पढ़ें

प्राची पंवार l

प्राची पंवार l

HighLights

  1. मेरठ निवासी प्राची ने चौथे प्रयास में पाई सफलता।

  2. भारतीय विदेश सेवा है इनकी प्राथमिकता।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दृढ़ संकल्प, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। एलएलआरएम मेडिकल कालेज में लिपिक राकेश पंवार की बेटी प्राची पंवार को आल इंडिया 59वीं रैंक मिली है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

राकेश पंवार का कहना है कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की क्षमता और रुतबा देखा है। वह चाहते थे कि बच्चे भी अफसर बनें। प्राची ने यह सपना पूरा कर दिया है।

मूलरूप से हस्तिनापुर क्षेत्र के रानी नंगला निवासी प्राची की शिक्षा मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर से हुई। कक्षा 12वीं में वह जिले में पांचवें स्थान पर रही थीं। दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कालेज से 2024 में बीए आनर्स के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कोचिंग से कर रही थी। इसके बाद मेरठ लौटकर खुद तैयारी की और सीसीएसयू से परास्नातक पूरा किया।

विशेष बात यह है कि प्राची ने कक्षा 11-12वीं से परास्नातक तक राजनीति विज्ञान विषय ही पढ़ा है। सिविल सेवा में भी उनका यह विषय था। एक बार साक्षात्कार तक पहुंची लेकिन चयनित नहीं हो सकी। चौथे प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली है।

प्राची ने बताया कि उनकी प्राथमिकता इंडियन फारेन सर्विसेज है। वह यूजीसी नेट में सफल हो चुकी हैं। अब राजनीति विज्ञान या फारेन पालिसी से जुड़े विषय पर पीएचडी करेंगी। प्राची को फ्रेंच भाषा आती है और इसीलिए वह फारेन सर्विसेज में अधिक रुचि रखती हैं। उन्हें दौड़ना, बैडमिंटन खेलना और डांस करना पसंद है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं आस्था जैन, जिन्होंने UPSC में हासिल की नौवीं रैंक, UP के छोटे से कस्बे से है इनका नाता

वर्ष 2022 में हस्तिनापुर क्षेत्र से वैशाली जैन ने यूपीएससी परीक्षा में 440वीं रैंक प्राप्त की थी, जो आईपीएस पद पर छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। रानी नंगला में प्राची के ताऊ के पुत्र अजय पंवार ने अपने आवास पर मिठाई बांटकर खुशियां जाहिर की।
गांव के भाजपा नेता सुनील पोसवाल, अमित खटाना, अरविंद, सतीश पंवार, निकेतन पंवार, वीर सिंह, प्रताप पंवार, सुंदर त्यागी आदि ने उनके घर पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- UPSC परीक्षा में शिखा गौतम की 113वीं रैंक, पहले प्रयास में विफल होने पर नहीं हारी हिम्मत  

एमपीजीएस शास्त्रीनगर की दो पूर्व छात्राएं सिविल सेवा परीक्षा में सफल

मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्री नगर की पूर्व छात्रा प्राची पंवार को सिविल सेवा परीक्षा में आल इंडिया 59वीं रैंक मिली है। वह जिले में प्रथम स्थान पर भी हैं। पूर्व छात्रा वंशिका भगत ने भी सिविल सेवा परीक्षा में 809वीं रैंक प्राप्त किया है। स्कूल की प्रिंसिपल सपना आहुजा के अनुसार प्राची पवार ने वर्ष 2017-2018 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी।

यह भी पढ़ें- मेरठ के तुषार गिरी ने UPSC में पाई सफलता, पिता बोले-'इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है...'

जिले में पांचवां स्थान था। स्कूल के दौरान ही उन्हें राजनीति विज्ञान में विशेष रुचि रही। 11वीं और 12वीं कक्षा से ही उन्होंने इस विषय में गहन अध्ययन किया और आगे चलकर यूजीसी नेट परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की।
प्राची पंवार व वंशिका भगत की इस उपलब्धि पर एमपीएस ग्रुप के प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री ने प्राची पंवार और वंशिका के साथ दोनों परिवारों को सफलता के लिए बधाई दी