प्रेमी निकला दरिंदा, युवती को नशा देकर बनाए अवैध संबंध, शादी के बाद दी गंगनहर में फेंकने की धमकी
मेरठ की एक युवती ने अपने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाकर संबंध बनाने और फोटो-वीडियो बनाने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
पीड़िता ने एसएसपी मेरठ से की शिकायत।
एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, मेरठ (मोदीपुरम)। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की काॅलोनी निवासी युवती ने अपने सहकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता का कहना है कि दिव्यांशु नामक युवक ने शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए और इस दौरान फोटो-वीडियो भी बनाए। जब उसने शिकायत करने की कोशिश की तो दिव्यांशु ने शादी का भरोसा देकर उसे चुप करा दिया।
पीड़िता ने बताया कि तीन अक्टूबर 2025 को दिल्ली के तीस हजारी क्षेत्र में हिंदू रीति-रिवाज से उनकी शादी हुई, लेकिन दिव्यांशु ने उसे अपने घर नहीं ले जाने का निर्णय लिया। इसके बाद उसे नौकरी के बहाने हरियाणा भेज दिया गया।
10 जुलाई 2026 को दिव्यांशु ने उसका दुपट्टा से गला दबाने का प्रयास किया और गंगनहर में फेंकने की धमकी दी। 26 जुलाई को मेडिकल स्टोर पर भी उसे धमकाया गया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- बिल्ली के बच्चे ने कराया बवाल: पड़ोसियों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले; कई लहूलुहान; 4 को भेजा जेल
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, बच्चों समेत घर से निकाला
मोदीपुरम: पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के खनौदा गांव की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विवाहिता ने पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पल्लवपुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
खनौदा निवासी चांदनी ने बताया कि उसकी शादी 26 मई 2010 को बोनिस कुमार से हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर मारपीट करने लगे। 2011 में उसके दो बच्चे हुए, लेकिन बेटी के जन्म के बाद ससुराल का व्यवहार और खराब हो गया।
15 सितंबर 2025 को आरोपितों ने पांच लाख रुपये और कार की मांग करते हुए उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें- नीला ड्रम केस: कोर्ट ने तय की फैसले की तारीख, सौरभ के मर्डर में जेल में बंद है पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल
