विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिल्ली के बच्चे ने कराया बवाल: पड़ोसियों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले; कई लहूलुहान; 4 को भेजा जेल

By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 18 Sep 2026 06:08 PM (IST)

Meerut News: मेरठ में बिल्ली के बच्चे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी-डंडों और धारदार हथियारों ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड फोटो

AI जेनरेटिड फोटो

HighLights

  1. मेरठ में बिल्ली के बच्चे पर पड़ोसियों के बीच हुई भीषण मारपीट।

  2. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार हमलावरों को गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। लिसाड़ी गेट के शौकिन गार्डन में बिल्ली के बच्चे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों व धारदार चले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। चार हमलावरों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

शौकीन गार्डन जहीर ने एक बिल्ली पाल रखी थी। एक महीने पहले बिल्ली का बच्चा गायब हो गया था। गुरुवार रात में बच्चा घूमते हुए जहीर के घर पहुंच गया। जहीर के बच्चों ने बिल्ली के बच्चे को बांध लिया। कुछ देर बाद पड़ोसी नईमुद्दीन अपने घर की महिलाओं के साथ जहीर के घर पहुंचा और बिल्ली का बच्चा अपना बताते हुए उसकी पत्नी अमीर जहां से गाली-गलौज कर मारपीट कर दी।

रात में जहीर अपने काम से घर लौटा तो अमीर जहां ने उसे सारी बात बताई। आरोप है कि जहीर ने इसका विरोध किया तो नईमुद्दीन ने अपने पुत्र नदीम, हसीन, नाजिम व अन्य रिश्तेदारों के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जहीर पर हमला कर दिया था। हमले में चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उक्त चारों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चार आरोपित हमलावरों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- IPS अविनाश पांडेय पर मारपीट का आरोप लगाने वाले दिग्विजय भाटी का कार्रवाई से इनकार, इस यू-टर्न पर क्या बोले साथी माेहित?

उदय सिटी में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

मोदीपुरम : उदय सिटी निवासी अभिषेक पंडित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब 9:15 बजे वह उदय सिटी के अंदर था। इसी दौरान नितिन और उसके साथ आए तीन-चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर मौके पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। लोगों के पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ने थाना पल्लवपुरम पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- नीला ड्रम केस: कोर्ट ने तय की फैसले की तारीख, सौरभ के मर्डर में जेल में बंद है पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल

यह भी पढ़ें- सपा MLA अतुल प्रधान से युवक ने की अभद्रता, मेरठ में मुस्लिम समाज के निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे विधायक