विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा MLA अतुल प्रधान से युवक ने की अभद्रता, मेरठ में मुस्लिम समाज के निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे विधायक 

By Shubham Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 17 Sep 2026 05:40 PM (IST)

Meerut News: सरधना विधायक अतुल प्रधान के साथ सलावा गांव में एक निजी कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने अभद्रता की।

विधायक अतुल प्रधान

विधायक अतुल प्रधान

HighLights

  1. सलावा गांव में युवक ने की अभद्रता।

  2. विधायक ने पुलिस को सूचना दी।

जागरण संवाददाता, सरधना (मेरठ)। सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव में बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सरधना विधायक अतुल प्रधान के साथ एक युवक द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है।

बताया गया कि किसी बात को लेकर विधायक और युवक के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद विधायक अपनी गाड़ी में बैठकर गांव से चले गए। साथ ही पुलिस की भी जानकारी दे दी।

ग्रामीणों के अनुसार सलावा गांव में बुधवार को मुस्लिम समाज के एक व्यक्ति के यहां निजी कार्यक्रम आयोजित था। इसमें सरधना विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे थे। बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब विधायक बाहर आए तो गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर उनकी मामूली कहासुनी हो गई।

आरोप है कि युवक ने विधायक के साथ अभद्रता कर दी। मामला बढ़ने से पहले ही विधायक अपनी गाड़ी में बैठकर सलावा गांव से चले गए। विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि एक युवक ने अभद्रता की थी। जिसकी जानकारी सरधना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह को दी थी। कुछ युवक सत्ता के नशे में चूर होकर इस तरह का कार्य करते हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने लगाया अभद्रता और जान से मारने की धमकी का आरोप

बीबीनगर (बुलन्दशहर)। भाजपा मंडल अध्यक्ष बीबीनगर एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मडोना जफराबाद दीपक चौधरी ने दो युवकों पर कार्यालय के बाहर गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

दीपक चौधरी के अनुसार, वह 14 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपने कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान मडोना निवासी राहुल और डारौली निवासी प्रशांत कार से उनके कार्यालय के सामने पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने कार की खिड़कियां खोलकर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी।

दीपक के मुताबिक, स्थिति को देखते हुए उन्होंने वहां से घर जाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवकों ने उन्हें रोक लिया और फिर से गली गलौज करते हुए कथित तौर पर अवैध असलाह से गोली मारने की धमकी दी। ह भी आरोप है कि बाद में उन्हें जानकारी हुई कि आरोपितों ने चार-पांच अन्य अज्ञात युवकों को भी बुला रखा था, जो गांव के एक युवक के घर पर मौजूद थे। उन्होंने आशंका जताई कि इन युवकों को उन पर हमला करने के उद्देश्य से बुलाया गया था।

मामले में पुलिस से आरोपितों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना स्थल के पास सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा पूछताछ की जा रही है।