Meerut Weather Today: मेरठ के आसपास हुई बारिश से भीषण उमस के बीच मिली राहत, आसमान पर छाए बादल
Meerut Weather News Update वैसे तो मेरठ सहित आसपास के जिलों में बीते दिनों मानसून की आमद हो चुकी है लेकिन अभी पूरा वेस्ट यूपी अच्छी बारिश के लिए तरस रहा है। इस बीच शनिवार की दोपहर कुछ स्थानों पर बारिश से मौसम सुहावना बन गया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update भीषण गर्मी और उमस के बीच मेरठ के आसपास के जिलों और देहात क्षेत्रों में शनिवार को दोपहर बाद हुई बारिश ने सुकून पहुंचा। बिजनौर के नजीबाबाद में हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली वहीं सहारनपुर के सरसावा में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हुआ किसानों के चेहरे खिले बच्चों ने बारिश में नहा कर जमकर मजा लिया। शनिवार को मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही थी, मेरठ शहर में भी बारिश हो सकती है।
सुबह से ही आसमान पर थे छाए
वेस्ट यूपी में शनिवार को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। सुबह से कई स्थानों पर आसमान पर बादल छाए हुए हैं। बारिश होने की भी संभावना है। वहीं पारा भी दिनोंदिन बढ़ रहा है, हालांकि मानसून की आमद हो चुकी है। लेकिन उसका पूरा असर अभी दिख नहीं रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब तेज धूप के बीच तपिश झुलसा रही है। शनिवार को भी सुबह की शुरुआत आसमान पर तेज धूप के साथ हुई। इनदिनों उमस से भी बेहाल कर रखा है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 75 न्यूनतम प्रतिशत 51 दर्ज किया गया। हल्के बादलों के बीच बारिश के आसार बन रहे हैं।
बादल छाए, हवा की रफ्तार बढ़ी
मेरठ : सुबह से लुकाछिपी चलती रही, लेकिन 11 बजे के बाद आसमान पर बादल पूरी तरह से छा गए। हवाएं भी चलने लगीं। धीरे-धीरे इनकी रफ्तार भी बढ़ रही है। रफ्तार 20 किमी प्रतिघंटा तक रही। मौसम विज्ञानियों ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का भी पूर्वानुमान है कि नौ जुलाई से 12 जुलाई तक मेरठ व आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। शनिवार को बादल छाने से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सें. से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। 11.45 बजे दिन में तापमान 33 डिग्री से. दर्ज किया गया।
इस कारण बढ़ रही गर्मी
वैसे तो एक जुलाई को मानसून के आगमन के बाद मेरठ अच्छी बारिश के लिए तरस रहा है। दिन में बादलों की आवाजाही हो रही है लेकिन छिटपुट बारिश ही हो रही है। बुधवार को दोपहर 12 बजे के आसपास बेगमपुल और आबूलेन में कुछ देर बौछारें पड़ी। जबकि शहर के अधिकांश हिस्सों में सूखा ही पड़ा रहा। तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं दोपहर में आदृता 60 प्रतिशत रही। वातावरण में इतनी अधिक नमी होने के कारण मानव शरीर की पसीने के वाष्पीकरण से शरीर को ठंडा करने की प्रक्रिया बाधित हो रही है। यही कारण है कि बुधवार को धूप में पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था। गर्मी असहनीय हो रही है। मौसम विभाग ने सात और आठ जुलाई को मध्यम बारिश की संभावना जताई है। निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार एनसीआर में गुरुवार को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। दो दिनों तक कहीं-कहीं जोरदार बारिश हो सकती है।
बीते सोमवार को हुई थी बारिश
मेरठ में सोमवार को दोपहर एक बजे के आसपास बागपत रोड के कुछ हिस्से में बारिश हुई थी लेकिन बाकी जगह एक बूंद भी नहीं गिरी। दिल्ली रोड, मोदीपुरम, शास्त्री नगर में सूख पड़ा रहा। आज-कल कई इलाकों में होगी बारिश सीसीएस विवि स्थित मौसम विभाग की वेधशाला में 8.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सुबह से ही उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने राहत का अहसास कराया। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। छिटपुट बारिश हो सकती है। बुधवार को मध्यम बारिश अर्थात 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।