विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ: जिले के एक हिस्से में बरसात के साथ गिरे ओले, दूसरे में निकल रही धूप

By Anuj Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 09 Oct 2026 12:36 PM (GMT+05:30)

मौसम विभाग की एडवाइजरी के बाद मवाना में सुबह तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिला प्रशासन ने ...और पढ़ें

मवाना में बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि ।

मवाना में बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि ।

HighLights

  1. मवाना में सुबह 10 बजे तेज हवा संग ओलावृष्टि हुई।

  2. मौसम विभाग ने मेरठ व आसपास के लिए चेतावनी जारी की।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मौसम विभाग की एडवाइजरी के बाद जनपद के मवाना कस्बे में सुबह 10:00 बजे तेज हवा चली और बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि जिले में कहीं हल्की धूप निकली और कहीं बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने मेरठ समेत आसपास के अन्य जनपदों में भी आंधी के साथ बरसात और ओलावृष्टि की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के सचेत एप से मिली सूचना के आधार पर जिला प्रशासन ने भी जनपद के नागरिकों को शुक्रवार को मौसम बदलने आंधी तूफान चलने और बरसात के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताते हुए एडवाइजरी जारी की थी। सुबह 10:00 बजे जनपद के मवाना कस्बे में बरसात के साथ करीब दस मिनट ओलावृष्टि भी हुई। अन्य इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं और मौसम के तेवर बदले बदले दिखाई दे रहे हैं।

बिजनौर में भी ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान

बिजनौर। बढ़ापुर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आसमान में काले बादल छा गए। कुछ समय बाद ही तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। तेज बरसात, हवा और ओलावृष्टि ने बाजार में दुकानदारों को को समान दुकानों के अंदर रखने का भी समय नही दिया।

वहीं किसानों का कहना है कि बरसात के साथ तेज हवा से धान,गन्ने व उड़द की फसल गिर गई है। अभी पहले हुई बरसात का खेत में भरा पानी सूखा भी नहीं था और अब तेज हवा के साथ आई बरसात ने फसलों को गिरा दिया है।

यह भी पढ़ें- राजकुमार@100: जानी! हम नहीं चाहते हमारी जवानी बीमार पड़े... 'जवान राजकुमार' वेद थापर ने साझा किए एक्टर के अनसुने किस्से

उधर, बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर त्यौबपुर बिजलीघर के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल गिर गया। ग्राम बासोंवाला में पीएचसी केंद्र के बाहर खड़ा विद्युत पोल व यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क में गिर गया। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। है। विद्युत कर्मी पोल व लाइन को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- पत्नी बनी हैवान: पति का प्राइवेट पार्ट काटा, नशीली दवा से बेहोश कर वारदात को दिया अंजाम

यह भी पढ़ें- 51 कॉल, 1000 रुपये का सांप, 12 गवाह और 540 दिन बाद अमित के कत्ल में पत्नी व उसका प्रेमी दोषी; पूरी इनसाइड स्टोरी