पत्नी बनी हैवान: पति का प्राइवेट पार्ट काटा, नशीली दवा से बेहोश कर वारदात को दिया अंजाम
Meerut News: मेरठ में पत्नी ने पति को नशीली दवा देकर बेहोश किया और फिर चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
पति ने किया था दूसरे युवकों से बातचीत का विरोध।
पीड़ित गंभीर, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज।
जागरण संवाददाता, मेरठ। एक युवक ने पत्नी के दूसरे युवकों से बातचीत का विरोध किया। इससे गुस्साई पत्नी ने युवक को रात में काॅफी में नशीली दवाई दी। बेहोश होने पर उसने पति का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया और फरार हो गई। युवक की चीख पुकार सुनकर आई मां व बहन ने युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
डाक्टरों ने आपरेशन कर किसी तरह युवक की जान बचाई। उसके प्राइवेट पार्ट को भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक काॅलोनी निवासी युवक कपड़ों पर प्रिटिंग का काम करता है। पांच साल पहले उसकी शादी तारापुरी निवासी युवती से हुई। उनके कोई बच्चे नहीं है। युवक अपनी मां संग एक कमरे के मकान में रहता है। दो दिन पहले उसकी बहन छह बच्चों संग हरियाणा से मायके आई थी।
युवक की बहन ने बताया कि उसकी भाभी पूरे दिन फोन पर युवकों से बातचीत करती रहती थी। उसके कई युवकों से संबंध थे। भाई विरोध करता था। बुधवार रात भाई भाभी में इसी बात पर झगड़ा हुआ। युवक ने बताया कि रात में पत्नी ने उसे काॅफी पिलाई। वह बेहोश हो गया।
इसके बाद पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर कई वार किए। जिससे वह कई जगह से कट गया। चीखने पर बहन व मां आई तो पत्नी घर से निकलकर फरार हो गई। मां व बहन ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
यहां डाॅक्टरों ने युवक का आपरेशन कर रक्तस्राव रोका। कटे प्राइवेट पार्ट को जोड़ने के लिए भी आपरेशन किया जा रहा है। सूचना पर गुरुवार देर रात थाना पुलिस मेडिकल कालेज पहुंची तथा पूरे मामले की जानकारी ली। युवक ने पत्नी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस पत्नी की तलाश कर रही है।
