Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में सड़क पर चलते हुए DIG ने ऐसा क्या नोटिस किया जो होर्डिंग हटाने का दे दिया आदेश, बदल जाएगी शहर की सूरत

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 02:00 AM (IST)

    डीआइजी कलानिधि नैथानी ने दिल्ली रोड पर यातायात सुगमता के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध होर्डिंग हटाने वाहनों की फिटनेस जांच करने और काली फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों के लिए समय निर्धारित किया गया और ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए संबंधित विभागों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया।

    Hero Image
    दिल्ली रोड पर भ्रमण कर डीआइजी बोले...सड़कों पर लगे होर्डिंग यातायात कर रहे प्रभावित

    जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली रोड को बेगमपुल से परतापुर इंटरचेंज तक यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए डीआइजी कलानिधि नैथानी ने खुद दौरा किया। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर बेतरतीब लगे होर्डिंग यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। उनकी वजह से वाहनों की गति धीमी हो जाती हैं, कई बार होर्डिंग से दृष्टि बाधित होने पर हादसे भी हो जाते है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीआइजी ने एसपी यातायात को स्पष्ट कर दिया कि नगर निगम को पत्र जारी कर बेतरतीब लगे होर्डिंग को हटाया जाए। डिवाइडर पर पेड़ और घास उग आई हैं, उनकी वजह से मार्ग संकरा नजर आने लगा हैं। पेड़ों की टहनी और घास की छटाई करा ली जाए। 

    डीआइजी ने बताया कि सड़क पर कामर्शियल वाहनों की फिटनेस चेक की जाए। फिटनेस एक्सपायर होने वाले वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जाए। रजिस्ट्रेशन खत्म होने वाले वाहन सभी शहर की सड़कों पर दिखाई नहीं दिए जाए।

    काली फिल्म, फर्जी तरीके से विधायक और सांसद का स्टीकर लगाकर चलने वालों पर कार्रवाई हो। हूटर बजाने वालों के वाहनों को सीज कर दिया जाए। डग्गा मार वाहनों की बारीकी से जांच कर उनके खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराए।

    निर्माण के लिए सामग्री ढुलाई करने वाले वाहन दिन में कदापि नहीं चले। सिर्फ रात में ही ऐसे वाहनों का संचालन किया जाए। इसी तरह से ओवरलोड वाहन, भूसे का ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली शहर के अंदर की सड़कों पर अवरोध पैदा करते हैं, उनके शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी जाए।

    एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा को आदेश दिए कि लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और परिवहन विभाग से इसके लिए संपर्क किया जाए। उन्हें नोटिस देकर यातायात व्यवस्था में सुधार लाए। ताकि दिल्ली रोड को साफ सुथरा रखा जा सकें।