Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Meerut Diversion: मेरठ में फिर बदली यातायात व्यवस्था, अब इन रास्तों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा और ऑटो

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 07:21 PM (IST)

    मेरठ में कांवड़ यात्रा के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर के कई मार्गों पर ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन बंद कर दिया गया है। हाईवे पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश 19 जुलाई से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 57 पुलिसकर्मियों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।

    Hero Image
    आज से शहर में दिल्ली, हापुड़ और गढ़ रोड पर ई-रिक्शा और आटो पर रोक

    जागरण संवाददाता, मेरठ। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर शुक्रवार सुबह से शहर के दिल्ली रोड, हापुड़ रोड और गढ़ रोड पर ई-रिक्शा और आटो बंद कर दिए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को मोदीपुरम फ्लाइओवर से लेकर दिल्ली रोड पर फूटबाल चौक तक ई-रिक्शा और आटो बंद कर दिए हैं। बेगमपुल से एल ब्लाक चौकी और गढ़ रोड पर हापुड़ अड्डा से काली नदी तक सीओ सिविल लाइन को जिम्मेदारी दी गई।

    बिजली बंबा चौकी से फफूंडा और बिजली बंबा बाइपास की जिम्मेदारी सीओ कोतवाली को सौंपी गई हैं, जो लगाकर इस एरिया में मूवमेंट करते रहेंगे। इसी तरह से दिल्ली रोड पर एएसपी अंतरिक्ष जैन को लगाया है।

    डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद हाईवे पर 19 जुलाई की रात 12 बजे से चारपहिया वाहनों पर रोक लगा दी जाएंगी। उसके बाद हाईवे पर पुलिस पास वाले वाहनों को संचालन ही एक साइड पर जारी रहेगा। रोक के बाद भी गुरुवार को हाईवे पर दिल्ली की तरफ से उत्तराखंड की बस आ रही है।

    टीआइ विनय कुमार ने बताया कि शुक्रवार से हाईवे पर आने वाली उत्तराखंड की बसों से यात्रियों को उतार कर सीज कर दिया जाएगा। डीआइजी ने बताया कि शुक्रवार से हाईवे पर पुलिस ड्यूटी बढ़ा दी जाएगी। लगातार कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

    गुरुवार को जनपद की सीमा में डेढ़ लाख कांवड़िये प्रवेश कर गए है, अभी तक कुल चार लाख कांवड़िये जनपद की सीमा में प्रवेश कर चुके है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसलिए रिजर्व में रखे पुलिस बल और आफिस में काम करने वाले पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी हाईवे पर लगा दी गई है।

    ड्यूटी से गायब मिले 57 पुलिसकर्मियों का वेतन रोकने के आदेश 

    डीआइजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जांच के दौरान अपने ड्यूटी प्वाइंट से 57 पुलिसकर्मी गायब मिले है। एसएसपी विपिन ताडा को आदेश कर दिया कि ड्यूटी प्वाइंट से गायब मिले सभी पुलिसकर्मियों को एक दिन का वेतन काटने की रिपोर्ट भेजी जाए। साथ ही जीडी में उनकी रपट दर्ज की जाए।

    पुलिसकर्मियों को स्पष्ट कर दिया कि अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से रहें। ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जाएगी। हर रोज दो-दो अधिकारी लगाकर प्रत्येक शिफ्ट में एक बार ड्यूटी चेक की जा रही है। ज्यादा पुलिसकर्मी ड्यूटी पूरी होने से एक या दो घंटे पहले ही प्वाइंट से चले जाते है। उनकी भी चेकिंग कराई जा रही है।