विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ की चीनी मिलों में 68 लाख कुंतल गन्ने की पेराई, किसाानों को भुगतान शुरू; रिकवरी 9.11 प्रतिशत

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:47 PM (IST)

मेरठ की चीनी मिलों ने पेराई सत्र 2026-27 में अब तक 68 लाख कुंतल से अधिक गन्ने की खरीद और पेराई की है, जिसमें रिकवरी 9.11 प्रतिशत रही।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

HighLights

  1. मेरठ की चीनी मिलों ने 68 लाख कुंतल गन्ना खरीदा।

  2. गन्ने की पेराई में 9.11 प्रतिशत रिकवरी दर्ज की गई।

  3. मवाना, दौराला सहित कुछ मिलों ने भुगतान शुरू किया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। गन्ना विभाग के नये पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ को लगभग 15 दिनों से अधिक हो चुके हैं। जिले की सभी छह चीनी मिलों ने गन्ना पेराई शुरू कर दी है। जिले की चीनी मिलें 48800 टीसीडी (टन क्रशिंग पर डे) की क्षमता से गन्ना पेराई कर रही हैं।

24 नवंबर तक सभी चीनी मिलों ने 68.89 लाख कुंतल गन्ना खरीदकर 68.25 लाख कुंतल गन्ना पेराई किया है। अभी तक की रिकवरी 9.11 प्रतिशत निकलकर आई है। रिकवरी को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए किसानों से स्वस्थ, साफ व ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की जा रही है।

मवाना, दौराला, नंगलामल व सकौती ने किसानों को गन्ना भुगतान शुरू कर दिया है, वहीं मोहिउद्दीनपुर व किनौनी चीनी मिल की ओर से गन्ना मूल्य भुगतान शुरू नहीं हुआ है।

गन्ना खरीद, पेराई व भुगतान के आंकड़े

चीनी मिल संचालन शुरू होने की तिथि गन्ना खरीद गन्ना पेराई रिकवरी देय गन्ना मूल्य भुगतान
मवाना 6 नवंबर 20.23 20.22 8.96 78.94 38.25
दौराला 6 नवंबर 20.44 20.44 9.29 80.03 43.67
किनौनी 13 नवंबर 11.57 11.11 9.07 45.12 -
नंगलामल 6 नवंबर 10.33 10.20 9.29 40.45 19.79
सकौती 11 नवंबर 3.73 3.70 8.98 10.29 3.85
मोहिउद्दीनपुर 12 नवंबर 3.73 3.70 8.73 14.75 -
योग 68.89 68.25 9.11 269.58 105.56

नोट: गन्ना खरीद व गन्ना पेराई के आंकड़े लाख कुंतल, रिकवरी प्रतिशत में और देय गन्ना मूल्य व भुगतान के आंकड़े करोड़ रुपये में दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹15 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी, ₹431 पहुंचा दाम

यह भी पढ़ें- गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर भर्ती के प्रवेश पत्र जारी, 29 को होगी एग्जाम, प्लाटून कमांडर भर्ती की आंसर-की भी अपलोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।