गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर भर्ती के प्रवेश पत्र जारी, 29 को होगी एग्जाम, प्लाटून कमांडर भर्ती की आंसर-की भी अपलोड
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, यह परीक्षा 29 नवंबर को होगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर भर्ती के प्रवेश पत्र जारी।
29 नवंबर को होगी दोनों पदों के लिए लिखित परीक्षा।
प्लाटून कमांडर भर्ती की उत्तर कुंजी भी जारी की गई।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 और भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के अधीन मोहर्रिर के 92 पदों पर भर्ती के लिए 29 नवंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग ने दोनों परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
वहीं, होमगार्ड्स मुख्यालय के अधीन प्लाटून कमांडर, ब्लाक आर्गनाइजर और हवलदार प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। इन पदों के लिए 22 नवंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़ें- संविधान दिवस पर शक्ति प्रदर्शन करेगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा', दलित-मुस्लिम और पिछड़ों को साधने की तैयारी
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देखकर एक दिसंबर तक किसी भी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस भर्ती के तहत प्लाटून कमांडर के 52, ब्लाक आर्गनाइजर के 243 और हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों पर चयन किया जाना है।