विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संविधान दिवस पर शक्ति प्रदर्शन करेगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा', दलित-मुस्लिम और पिछड़ों को साधने की तैयारी

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:23 PM (IST)

एआइएमआइएम और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का सामाजिक परिवर्तन मोर्चा संविधान दिवस पर लखनऊ में महारैली करेगा। 

सांसद चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। जागरण

सांसद चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। जागरण

HighLights

  1. मोर्चा संविधान दिवस पर लखनऊ में महारैली आयोजित करेगा।

  2. दलित, मुस्लिम, पिछड़े वर्गों को राजनीतिक भागीदारी दिलाना मुख्य एजेंडा।

  3. चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में तीसरे गठबंधन के रूप में उभरा सामाजिक परिवर्तन मोर्चा संविधान दिवस पर ताकत दिखाएगा। एआइएमआइएम और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के इस गठबंधन ने दलित, मुस्लिम, पिछड़े और अन्य वंचित वर्गों को राजनीतिक भागीदारी दिलाने को एजेंडा बनाया है। रमाबाई आंबेडकर मैदान में बुधवार को होने वाली महारैली के जरिये मोर्चा सामाजिक न्याय, संविधान और आरक्षण की सुरक्षा के मुद्दों पर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश करेगा।

महारैली में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे भी उठाए जाएंगे। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सत्ता में आने पर कक्षा एक से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण मुफ्त शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वादा किया है।

युवाओं को रोजगार, लंबित भर्तियों का बैकलाग पूरा करने, महिला सुरक्षा और गरीबों के कल्याण को भी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। किसानों की समस्याओं का समाधान और वंचित वर्गों की सत्ता तथा निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाना भी एजेंडे का हिस्सा है।

403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। गठबंधन चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर चुका है। साथ ही सपा और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों को साथ आने का न्योता दिया है। दूसरी ओर, भाजपा अपने सहयोगी दलों और सपा अपने गठबंधन के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी है, जबकि बसपा अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बड़ा विमान हादसा, CISF-रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा; पहुंचीं जांच एजेंसियां

एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का कहना है कि महारैली से स्पष्ट हो जाएगा कि दलित-मुस्लिम एकजुटता के साथ अन्य वंचित वर्गों का कितना समर्थन गठबंधन को मिल रहा है। रैली की भीड़ से प्रदेश की राजनीति में तीसरे गठबंधन के रूप में अपनी जगह बनाने की मोर्चे की कोशिशों का भी आकलन होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।